24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर में प्रतापनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह नाबालिग लड़के का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बेड़वास स्थित आशापुरा माताजी गेट के नजदीक सराय पर लगे पेड़ पर लटका मिला। मृतक अपने मामा के साथ प्रिंटिंग का काम करता था। फंदा इतना नीचे था कि मृतक के घुटने तक जमीन को छू रहे हैं। सुबह जब कुछ लोग माताजी के दर्शन को पहुंचे तो वे शव देखकर हैरान रह गए। उन्होंने शव मिलने के सूचना ग्रामीणों को दी। जिसके बाद प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना का पता लगने पर इलाके में सनसनी फैल गई व लोग मौक पर जमा हो गए। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बेड़वास निवासी धनपाल सिंह देवड़ा (17) के रूप में हुई। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग और मृतक के परिजन मामले में हत्या का आरोप लगा रहे है। युवक को मारकर सुसाइड का रूप देने के लिए उसे फांसी के फंदे से लटका दिया गया। यह युवक रात करीब 11ः30 बजे तक अपने घर पर ही था। उसे करीब आधे घंटे तक किसी से फोन पर बात की थी। जिसके बाद बाहर निकल गया। परिजनों को लगा कि वह वापस आ जाएगा लेकिन रातभर नहीं लौटा। सुबह जब लोग माताजी मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो मंदिर की सराय के पास पेड़ पर मृतक का शव संदिग्ध अवस्था में लटका हुआ मिला। यह मामला सुसाइड है या फिर हत्या। इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। घटना स्थल पर एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation यादों का ध्रुव तारा हो गया हंसता-मुस्कुराता देवराज, आक्रोष से भरी नम आंखों ने दी विदाई,,,,, नेटबंदी की बेड़ियों में जकड़ा…. किसको कहां फुर्सत वाला शहर फिर दौड़ पड़ा हाउसिंग बोर्ड में राज्य में सबसे ज्यादा उदयपुर में 212 आवासों के लिए 23 हजार से ज्यादा आवेदन, लॉटरी जल्द