24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने 9 शहरों में निकाली 3001 मकानों की स्कीम के लिए आए आवेदनों की जल्द लॉटरी निकालेगा। राजस्थान में कुल 38 हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं। सबसे ज्यादा रुचि लोगों ने उदयपुर की गोवर्धन विलास योजना में दिखाई है। बोर्ड की योजनाओं में सबसे ज्यादा आवेदन उदयपुर की गोवर्धन विलास योजना में आए। ईडब्ल्यूएस के 131 और एलआईजी के 81 यानी कुल 212 आवासों के लिए 23 हजार 274 लोगों के भरे आवेदनों की लॉटरी निकाली जाएगी। जबकि धौलपुर-भिवाड़ी की योजनाओं में एक भी आवेदन नहीं आए। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक लॉटरी इसी महीने के आखिरी तक निकालने की संभावना है। बोर्ड के मुख्य संपदा प्रबंधक प्रवीण कुमार ने मीडिया को बताया चार बार तारीख बढ़ाने के बाद लोगों का जो रुझान आना था, वह आ चुका है। अब जल्द ही सभी आवेदनों की लॉटरी निकाली जाएगी। जयपुर में प्रतापगढ़, हनुमानगढ़ की डीटीओ, किशनगढ़ की खोड़ा गणेश, धौलपुर बाड़ी रोड सेक्टर 4, 5 और भिवाड़ी सेक्टर-7 की योजना के लिए अब डेट नहीं बढ़ाई जाएगी। जोधपुर की बड़ली योजना में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी की 1041 मकानों की स्कीम के लिए 9121 लोगों के आवेदन आए है। कुछ योजनाएं ऐसी भी हैं जहां पर एक भी नही ंतो केवल कुछ ही आवेदन आए हैं व एक में केवल एक ही आवेदन आया है। धौलपुर के बाड़ी योजना के सेक्टर-4 में एचआईजी के 4 मकान की योजना में एक भी आवेदन नहीं आया। सेक्टर-5 में एचआईजी की 9 मकानों की स्कीम के लिए केवल एक ही आवेदन आया है। भिवाड़ी के सेक्टर-7 में एमआईजी-बी की 3 मकानों के लिए भी एक भी आवेदन नहीं आया। इसी तरह जयपुर के प्रताप नगर सांगानेर स्थित ग्रीनवुड होरिजोन योजना, किशनगढ़ की खोड़ा गणेश और न्यू आवासीय योजना-डीटीओ हनुमानगढ़ की योजनाओं में भी आवासों की संख्या के बराबर आवेदन नहीं आए। मकानों की प्रक्रिया को मार्च में शुरू किया गया था, तब 15 अप्रैल लास्ट डेट थी। अंतिम दिन वेबसाइट में खामी की वजह से इसे बढ़ाकर 15 मई किया गया। इस बीच लोकसभा चुनाव आ गए। अब तीसरी बार डेट को बढ़ाकर 15 जुलाई किया गया है। इसके बाद 15 अगस्त तक तारीख बढ़ाई गई थी। हाउसिंग बोर्ड के प्रोजेक्ट इनकम ग्रुप के हिसाब से बनाए गए हैं। इनमें पांच कैटेगरी होती है। इडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी ए, एमआईजी बी और एचआईजी। आवेदक अपनी सालाना आय के अनुसार इनके लिए आवेदन कर सकता है। ईडब्ल्यूएस (इकोनॉमी वीकर ग्रुप) फ्लैट के लिए आय सीमा सालाना 3 लाख रुपए तक की है। एलआईजी (लोअर इनकम ग्रुप) में ये सीमा 3 से 6 लाख रुपए है। एमआईजी (मिडिल इनकम ग्रुप) में दो अलग-अलग आय वर्ग की दो कैटेगरी है। एमआईजी ए में 6 से 12 लाख रुपए और एमआईजी बी में 12 से 18 लाख रुपए है। इसी तरह एचआईजी (हाई इनकम ग्रुप) में 18 लाख से ज्यादा आय वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फंदे पर लटका मिला नाबालिग का शव, परिजनों ने कहा- हत्या, घुटने जमीन को छू रहे थे चार सत्रों से लंबित डीपीसी करने व तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण की डेड लाइन तय करने की रखी मांग