24 News Update उदयपुर। थाना झाड़ोल पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आसूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर पकड़कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार 13 मई 2026 को पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाना झाड़ोल में रिपोर्ट दी थी कि 10 मई की रात वह शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इस दौरान सामान लेने जाते समय रास्ते में आरोपी जितेंद्र ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसका मुंह दबाया और सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल और वृत्ताधिकारी झाड़ोल श्री विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी फेलीराम मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रकरण में वांछित और 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी जितेंद्र उर्फ जितु पुत्र रोशनलाल निवासी कोचला, झाड़ोल जिला उदयपुर को डिटेन किया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी झाड़ोल फेलीराम मीणा, कांस्टेबल बालकृष्ण, सुभाषचंद, लक्ष्मीलाल, उमेश कुमार और साइबर सेल उदयपुर के हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गलत काम करने वालों को ठोकिए…” कटारिया की अफसरों को दो टूक, बोले- वोट की चिंता छोड़िए, कार्रवाई में ढील नहीं चलेगी 26 जून दोपहर 12 बजे से कई मार्गों पर वाहनों की एंट्री बंद,मोहर्रम पर उदयपुर में बदलेगी यातायात व्यवस्था