24 न्यूज अपडेट जयपुर। प्रदेश में एकल पट्टा प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए राज्य सरकार ने समिति का गठन किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर पूर्व न्यायाधीश आर.एस.राठौड़ की अध्यक्षता में इस समिति का गठन किया गया है। साथ ही, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव इस समिति के सदस्य होंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में एकल पट्टा प्रकरण में हुई अनियमितताओं पर न्यायालय से प्रकरण वापिस लेने के लिए कमेटी गठित की गई थी। लेकिन कमेटी में तत्कालीन यूडीएच मंत्री के कार्यालय से संबंधित अधिकारियों को शामिल किया गया था। इससे उक्त कमेटी की निष्पक्षता पर सवाल उठे थे। पूर्व न्यायाधीश आर.एस.राठौड़ की अध्यक्षता में नव गठित समिति एकल पट्टा प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर राज्य सरकार को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डीएनए पॉलिटिक्स का तव गर्म : मदन दिलावर के निवास पर कूच किया, रास्ते में पुलिस ने रोका, अपना ब्लड सेंपल खुद लेकर राजकुमार रोत बोले- अगर यहां सैंपल नहीं लिया जाता है तो संसद में पीएम नरेंद्र मोदी को डीएनए टेस्ट के लिए ब्लड का सैंपल दिया जाएगा जिलों के पुनर्गठन पर बनाई ललित के पंवार की अध्यक्षता में समिति, जांच करके रिपोर्ट मंत्रिमण्डलीय उप-समिति को देगी