24 न्यूज अपडेट. जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आवास की ओर आज सुबह बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत और उनके समर्थकों ने कूच किया तो पुलिस ने जयपुर में आंबेडकर सर्किल पर रोक लिया है। पूरा इलाका छावनी बन गया। इसके बाद यहां पर समर्थकों की भारी भीड़ के सामने राजकुमार ने अपना ब्लड सैंपल भरने के बाद कहा- यह मामला यहीं दबने वाला नहीं है। विधानसभा में यह मामला उठाया जाएगा। संसद में मोदी जी के सामने भी यह मुद्दा उठाऊंगा। अगर यहां सैंपल नहीं लिया जाता है तो संसद में पीएम नरेंद्र मोदी को डीएनए टेस्ट के लिए ब्लड का सैंपल दिया जाएगा। गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आदिवासियों का डीएनए जांच वाला बयान दिया था जिसके बाद से राजनीतिक तवा गर्म किया जा रहा हैं सुबह करीब 11 बजे रोत समर्थकों के साथ अमर जवान ज्योति पहुंचे। गंगापुर से कांग्रेस विधायक रामकेश मीणा भी उनके साथ थे। याने एसटी समाज की इस मसले पर गोलबंदी हो रही है। 21 जून को जयपुर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जयपुर में आदिवासियों को लेकर बयान दिया था। आदिवासियों के खुद को हिंदू नहीं मानने के मामले में कहा था कि जो हिंदू नहीं मानते उनका डीएनए टेस्ट करवा लेंगे कि उनका बाप कौन है? विवाद बढ़ा तो दिलावर ने सफाई देते हुए कहा था कि उनके बयान का यह मतलब नहीं था। इधर समर्थकों ने आज मौके पर पुलिस से कहा कियहां मदन दिलावर को बुला दो ताकि हम सैंपल सौंप दें। नहीं तो हमें मदन दिलावर के पास जाने दीजिए। इस तरह रास्ते में हमें मत रोकिए। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आवास पर जा रहे राजकुमार रोत, उनके समर्थकों, कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने आंबेडकर सर्किल पर रोक लिया व बहस हुई। राजकुमार रोत के समर्थन में कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर भी पहुंचे। विधानसभा के सामने अमर जवान ज्योति पर अपने ब्लड का सैंपल खुद लेने के बाद बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने कहा- राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर माफी मांगें। भाजपा खुद संज्ञान लेकर ऐसे नेता के खिलाफ कार्रवाई करे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल में कक्षा 10 व 12 की पंजीयन प्रक्रिया 1 जुलाई से प्रारम्भ प्रदेश में एकल पट्टा प्रकरण की होगी जांच, पूर्व न्यायाधीश आर.एस.राठौड़ की अध्यक्षता में जांच समिति गठित