24 न्यूज अपडेट. अजमेर। 27 साल की विवाहिता ने अपने ससुराल में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उसने वॉट्सऐप पर परिजनों को सुसाइड नोट भेजा जिसमें ननद पर मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने की बात कही। अजमेर जिले के क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र के पंचशील नगर में बुधवार सुबह साढ़े सात यह घटना हुई। क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण ने बताया- मंगलवार देर रात पंचशील नगर निवासी मन्नत आसवानी उर्फ लवीना (27) पत्नी ललित असवानी ने अपने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। बुधवार सुबह सूचना मिलने पर महिला के पीहर पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने परिवार की मदद से शव को फंदे से उतारकर जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। विवाहिता के पास से सुसाइड नोट मिला है। शिकायत मिलने पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। सुसाइड के कारणों को लेकर जांच की जा रही है। तोपदड़ा निवासी मन्नत की मौसी कोमल लालवानी ने बताया- उनकी बच्ची ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट लिखा। जिसमें उसने लिखा- मेरा घर तोड़ने वाली सिर्फ भारती है। सारा दिन ललित को भड़काती रहती है। खुद तो अपना घर बनाया नहीं, भाई का भी नहीं बनने दिया। मेरा पति अफ्रीका जा रहा है मुझे छोड़कर इसलिए मैंने ऐसा कदम उठाया है, इसमे मेरे पति की कोई गलती नहीं है, उसकी बहन भारती की है। कोमल ने बताया- रात 12 बजे के करीब मन्नत ने सुसाइड नोट लिखने के बाद इसे बहनों के वॉट्सऐप ग्रुप में भेजा था। जिसे पढ़ने के बाद मैंने उसके पति ललित को फोन कर इसकी जानकारी दी, इसके बावजूद उसके पति ने किसी तरह का कदम नहीं उठाया। ललित ने कमरे के बाहर बैठकर शराब पी, इसके बाद जाकर सो गया। पीछे से मन्नत ने सुसाइड कर लिया। सुबह ललित ने मुझे फोन कर कहा कि मन्नत कमरे का गेट नहीं खोल रही है। इसके बाद मैं अपने पूरे परिवार के साथ मौके पर पहुंची। गेट तोड़कर देखा तो बच्ची फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। बच्ची को फंदे पर लटका देख ससुराल पक्ष के सभी लोग वहां से भाग निकले। कोमल ने बताया कि जून 2022 में मन्नत की ललित से शादी हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही मन्नत अपने ललित के पास अफ्रीका चली गई। अफ्रीका में मन्नत को टॉर्चर किया जा रहा था। ललित अपनी बहन भारती के बहकावे में आकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। उसे पत्नी का सुख नहीं मिलता था।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading