24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। राजस्थान कांग्रेस के कई दिग्गजों सहित आज 113 नेताओं ने भाजपा ज्वाइन कर ली। इनमें पूर्व सांसद, विधायक और भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले नेता भी शामिल हैं। प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में राजस्थान की सह-प्रभारी विजया रहाटकर की मौजूदगी में उदयपुर मावली से भाजपा प्रत्याशी गोपालकृष्ण शर्मा के खिलाफ चुनाव लड़े कुलदीपसिंह चुण्डावत, सलूम्बर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष के पति धर्मेन्द्र शर्मा, निर्दलीय प्रत्याशी रहे कुंभलगढ के नीरजसिंह राणावत, हनुमानगढ़ से कांग्रेस के पूर्व सांसद शंकर पन्नू, पिलानी से पूर्व विधायक जेपी चंदेलिया, जेजेपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व एमएलए नंदकिशोर महरिया आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। शंकर पन्नू ने मीडिया से बातचीत में अशोक गहलोत पर निशाना साधा। कहा- जिंदगी भर कांग्रेस का निष्ठावान कार्यकर्ता रहा। कांग्रेस ने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को चुन-चुनकर मारा है। कांग्रेस में चाटुकार, बेईमान और बदमाश प्रवृत्ति के लोग आ गए हैं। कांग्रेस अब पार्टी नहीं, गिरोह बन गया। 1977 में जब गहलोत हारे, तब भी मैं उनके साथ था। गहलोत पुत्र मोह में धृतराष्ट्र बन गए हैं। गहलोत फौजमार कप्तान हैं। उनमें कोई ईमानदारी नहीं बची है। कांग्रेस में ’समेट लो, खुरच लो, खा लो’ की परंपरा चल पड़ी है। शंकर पन्नू ने कहा- कांग्रेस में पार्टी नाम की कोई चीज नहीं है। वहां गिरोह है, जो अपने हिसाब से काम करता है। उनको कार्यकर्ताओं की कोई जरूरत नहीं है। दिल्ली पूरे तरीके से बेकार हो चुकी है, बर्बाद हो चुकी है। आने वाला समय ऐसा होगा कि हम पूछेंगे कोई कांग्रेसी है क्या? पूर्व विधायक जेपी चंदेलिया ने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को अपमानित किया जा रहा था। भाजपा से बागी होकर झुंझुनूं विधानसभा सीट से चुनाव लड़े राजेंद्र भांभू, पिलानी से निर्दलीय प्रत्याशी रहे कैलाश मेघवाल और मधुसूदन भिंडा शामिल हैं। पूर्व विधायक शिमला बावरी ने भी आज घर वापसी की। पार्टी मुख्यालय पर जॉइनिंग कमेटी के संयोजक अरुण चतुर्वेदी ने कहा- कांग्रेस दिशाहीन हो चुकी है। कांग्रेस की नाव अब डूबने को है, इसलिए डूबती नाव में कोई नहीं बैठना चाहता। बड़ी संख्या में पूर्व में कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा और प्रधानमंत्री की नीति व रीति पर विश्वास जताकर पार्टी की सदस्यता ली है। अब तक 8 हजार से ज्यादा कांग्रेस और अन्य दलों के कार्यकर्ताओं के साथ ही सामाजिक व प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने विश्वास जताते हुए भाजपा जॉइन की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पति अफ्रीका जा रहा था, पत्नी ने कर लिया सुसाइड, ननद को बताया दोषी, परिजनों को वॉट्सऐप पर भेजा सुसाइड नोट 80 साल का दूल्हा, 34 बरस की दुल्हन: इंस्टाग्राम पर प्यार, फिर शादी