कविता पारख निम्बाहेड़ा। क्षेत्र की प्रमुख समाजसेवी संस्था महावीर इंटरनेशनल की स्थानीय इकाई द्वारा स्थानीय श्रीनाथ नगर में स्थित रोबिन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वर्गीय सरदार मल मोदी, मनोरमा मोदी एवं मनोज मोदी की स्मृति में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय एक्यूप्रेशर थेरेपी सेवा शिविर का शुभारम्भ पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट सहित आयोजक मोदी परिवार के रवि कुमार, अवि कुमार मोदी एवं परिजन मौजूद रहे।विधायक कृपलानी सहित अतिथियों ने उद्घाटन करने के पश्चात शिविर का अवलोकन किया तथा भगवान महावीर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवति किया। इस दौरान महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष विकास पटवारी एवं सचिव दीपक सगरावत ने अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष विकास पटवारी ने शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि समाजसेवी स्वर्गीय सरदार मल मोदी, मनोरमा मोदी एवं मनोज मोदी की स्मृति में उदयपुर की हरि कृपा एक्यूप्रेशर थेरेपी के तत्वाधान में आयोजित किए जा रहे कमर दर्द एवं सर्व रोग निवारण एक्यूप्रेशर थेरेपी सेवा शिविर में कमर दर्द, घुटना व एडी का दर्द, नजला, जोड़ों का दर्द, अस्थमा, पाइल्स नस ब्लॉकेज, बीपी की समस्या, माइग्रेन, सिर दर्द, कब्ज व गैस, पैरालिसिस, पीसीओएस, पीसीओडी आदि रोगों का उपचार किया जा रहा है।शिविर उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि पीड़ित मानव की सेवा करना सबसे बड़ा पुनित कार्य है और शिविर को आयोजित करने के लिए मोदी परिवार एवं महावीर इंटरनेशनल संस्था बधाई के पात्र है। उन्होने कहा कि विश्व में चिकित्सा के क्षेत्र में नई-नई तकनीक से उपचार होने लगा है, लेकिन भारत की पौराणिक आयुर्वेद, एक्यूप्रेशर एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति आज भी प्रचलित है तथा विश्व के कई देशों से इसे सीखने के लिए लोग भारत आते हैं। कृपलानी ने इस अवसर पर कहा कि जिस प्रकार एक्यूप्रेशर, आयुर्वेद एवं होम्योपैथी से रोगों का उपचार होता है, वहीं हमें पर्यावरण एवं प्रकृति को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे श्एक पेड़ मां के नामश् अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मूंदड़ा, महावीर इंटरनेशनल के पूर्व सेक्रेटरी कमलेश ढेलावत, पूर्व अध्यक्ष आशीष बोड़ाना, नवीन ढेलावत, राजेंद्र डांगी, लक्ष्मण भाम्भी, भोपाल सिंह बोडाना, बाबूलाल नागोता, सूर्य प्रकाश मालू, भानु झंवर, अरविंद खंडेलवाल, पद्मिनी के अध्यक्ष प्रीति खेरोदिया, चांदनी मोदी, अनीता मोदी, सेजल सगरावत, रितिक जैन, मंजू राठौर, आशा जैन, दीपाली सुथार सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation धार्मिक कथाओं के माध्यम से होता है धार्मिक भावनाओं का प्रवाह-विधायककृपलानी, श्रीमद् भागवत कथा में कथा श्रवण का लिया आनंद बिनोता ख़ाकलदेव एवम निम्बाहेडा राधकृष्ण मन्दिर से रानीखेड़ा कल्लाजी मन्दिर तक पैदल यात्रा आज