24 न्यूज अपडेट. बांसवाड़ा। पंचायत समिति घाटोल में 12 दिन में तीन बीडीओ के तबादले हो गए जिसके बाद चर्चा का विषय बन गया है । यहां पर हालत हो गई है कि एक बीडीओ के पदभार ग्रहण करने के महज 4 से 6 दिन में जारी नई लिस्ट आ जाती है जिसमें नया नाम आ जाता है। अब तक 12 दिन में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग से जारी ट्रांसफर लिस्ट में 3 बीडीओ बदले जा चुके हैं। यह गोरखधंधा नही ंतो और क्या है। डबल इंजन की सरकार में कुर्सी घूमे जा रही है ठहराव नहीं आ रहा है। इसके पीछे ठेकेदारों की करतूत बताई जा रही है जिनके आगे सत्ता नतमस्तक है। सबको उसका सेटिंग वाला चहेता बीडीओ चाहिए। पटरी नहीं बैठते ही बदल दिया जाता है। घाटोल पंचायत समिति ठेकेदारी प्रथा के कारण पूर्व में भी खूब सुर्खियों में रही है। आपको बता दें कि 25 सितंबर को राकेश निनामा ने घाटोल बीडीओ का पदभार ग्रहण किया था। 9 दिन में तबादला सूची जारी होते ही उनकी जगह समुंद्रसिंह बीडीओ बने। सिंह ने 7 अक्टूबर को बीडीओ का पदभार ग्रहण किया। 14 अक्टूबर को जारी नई तबादला सूची में समुंद्रसिंह का तबादला चित्तौड़गढ़ कर दिया। उनकी जगह घाटोल पंचायत समिति में धनपतसिंह राव को लगाया गया। बीडीओ को लेकर चल रही राजनीति खींचतान के चलते यहां विकास कार्य धूल फांक रहे हैं। लोगों का कहना है कि घाटोल पंचायत समिति में कोई भी बीडीओ डेढ़ साल से ज्यादा नहीं चला। 3 मार्च 2023 को जितेंद्रसिंह चुंडावत ने पद संभाला था व उनका 11 मार्च 2024 को ट्रांसफर हो गया था। 12 मार्च को बाबूलाल यादव को अतिरिक्त चार्ज दिया था। बीडीओ, प्रधान को लेकर पूर्व में भी विवाद हुआ था। यहां प्रधान, बीडीओ व विधायक अपना अपना राजनीति वर्चस्व बताने के लिए बीडीओ बदलने तो दूसरा उसे रोकने में लगा रहता था। जिले में सबसे ज्यादा घाटोल पंचायत समिति बीडीओ के तबादले को लेकर सुर्खियों में रही है। एक बार तो बीडीओ के खिलाफ प्रधान व सरपंचों ने प्रदर्शन कर पंचायत समिति गेट पर ताला लगा दिया था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सोने जैसा तेरा मन :ः बांसवाड़ा में गोल्ड माइनिंग के लिए 8 हजार करोड़ का आया निवेश, राजस्थान में 52 निवेशको ने 8936.46 करोड रू. के निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर किए उदयपुर से गुजरात तस्करी कर रहे थे, कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार