24 न्यूज अपडेट. बांसवाडा। राजस्थान में बुधवार को राइजिंग राजस्थान के तहत इनवेस्टर मीट हुई। इसमें बांसवाड़ा में गोल्ड माइनिंग के लिए 8 हजार करोड़ रुपए का निवेश आया, जिसके जरिए करीब 6 हजार लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा। जिले में होटल व रिसोर्ट के 65 करोड़ के 8 प्रस्ताव, 680 करोड़ की 3 मैगनीज़ की खदान, मिनरल प्रोसेसिंग के 60 करोड़ के 17 प्रस्ताव, बायोफ्यूल के 40 करोड़ के 4 प्रस्ताव और एग्रो प्रोसेसिंग के 50 करोड़ के 10 प्रस्ताव भी प्राप्त हुए है। 52 उद्योगपतियों से 8 हजार 936.46 करोड़ रुपए के एमओयू साइन किए गए, जिनकी संभावित डेड लाइन 2025-26 तक रखी गई है।2025 के बीच तक शुरू होगी 4 माइंसबांसवाड़ा में इनवेस्टर्स मीट में सबसे बड़ा करार 8 हजार करोड़ का गोल्ड माइंस का रहा। वहीं 3 मैगनीज की माइनिंग के लिए 680 करोड़ का निवेश किया जाएगा। चारों माइंस की नीलामी हो चुकी है और चारों की निवेशक भी एक ही फर्म सैयद ओवेस अली है। फर्म के प्रतिनिधि ओमजी तरड़ ने बताया- गोल्ड माइंस को लेकर कोई विवाद की स्थिति नहीं है। काम शुरू होने में देरी की वजह पर्यावरण, वन विभाग और अरावली क्लीयरैंस है। गोल्ड माइंस में माइनिंग लाइसेंस की एलओई जारी होते ही काम शुरू कर देंगे। चारों माइनिंग शुरू होने पर जिले के करीब 9300 लोगों को रोजगार मिलेगा। 2025 तक चारों माइंस शुरू हो जाएगी। होटल उत्सव में हुई इस मीट में प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने बताया कि निवेशकों के जरिए 11463 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। इनमें 4 बायोफ्यूल इकाइयों से करीब एक हजार लोगों को प्रत्यक्ष रूप में रोजगार मिलेगा।जिला स्तरीय निवेश सम्मेलन राइजिंग राजस्थान का जिला स्तरीय कार्यक्रम बुधवार को बांसवाड़ा में जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी, जनजाति क्षैत्रीय एवं गृह रक्षा मंत्री के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रभारी सचिव जी.बी. चतुर्वेदी ,गढी विधायक श्री कैलाश मीणा, जिला प्रमुख रेशम मालवीया, जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव, श्री लाभचंद पटेल, जिला पुलिस अधीक्षक श्री हर्षवर्धन अग्रवाल भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने जिला स्तरीय निवेश सम्मेलन राइजिंग राजस्थान की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान कुल 52 निवेशको से 8936.46 करोड रू. के निवेश के एमओयू हस्तान्तरण हुआ। उक्त निवेश में जिले में लगभग 11800 का रोजगार सृजन सम्भावित है। मुख्य रूप से गोल्ड माईन हेतु 8000 करोड़ एवं तीन मैगनीज की माईन्स हेतु 680 करोड का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। जिले में होटल एवं रिसोर्ट के 65 करोड रूपये के 8 प्रस्ताव, मिनरल प्रोसेसिग के 60 करोड रूपये के 16 प्रस्ताव, बायो फ्यूल के 40 करोड़ रूपये के 4 प्रस्ताव एवं एग्रो प्रोसेसिंग के 50 करोड़ के 7 प्रस्ताव के एमओयू हस्तानान्तरित हुए।कार्यक्रम स्थल पर जिले के ओडीओपी प्रोडक्ट् ग्रेनाईट एवं मार्बल टाईल्स के क्राप्टमेन इण्डिया, कौशल मार्बल, आरएसडब्लुएम, बांसवाडा सिन्टेक्स सहित जिले के हस्तशिल्पी एवं स्थानीय उत्पादो की स्टॉल की प्रदर्शनी लगाई गई।जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराडी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में विकसित एवं अग्रणी राजस्थान के ध्येय को साकार करने के लिए राज्य सरकार अनवरत कार्य कर रही है। राइजिंग राजस्थान समिट से प्रदेश के औद्योगिक विकास के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उद्योगों के विकसित होने से स्थानीय लोगो को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे जिससे जिले के विकास को एक नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिले की आबोहवा के अनुरुप उद्योग की अपार संभावना है। इस अवसर पर उन्होंने उद्योगपति स्व. रतन टाटा को भी याद किया। इस अवसर पर विधायक कैलाश मीणा ने कहा कि जिले के विकास में गति मिल रही है। जिले में उद्योग लगने से युवा व स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी द्वारा औद्यागिक क्षेत्र काफी काम कर रहें है। महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के श्री हितेश जोशी द्वारा स्वागत किया। इस अवसर पर जिले के उद्यमी द्वारा जिले से सम्बंधित उठाई गई मुख्य रूप से नेशनल हाईवे, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, उद्योगों हेतु रीको द्वरा नया औद्योगिक क्षेत्र, जिले से नियमित हवाई उडान एवं चौबिसों का पाडला हेतु प्रथक से जीएसएस एवं 2 लेन पक्की सडक सहित विभिन्न मांगो पर प्रभारी मंत्री को बताया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजकुमार रोत का कंटीला वार- उदयपुर सांसद रावत का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, बुखार आएगा तो बीएपी को कहेंगे जिम्मेदार ठेकेदारी का डबल इंजन : घाटोल में ठेकेदारों ने 12 दिन में बदलवा दिए 3 विकास अधिकारी