24 न्यूज अपडेट. बीकानेर. राजस्थान के जयपुर सहित कई जिलों में सर्दी के कारण छुट्टी घोषित कर दी गई है। कुछ जगहों पर एक से लेकर 7 दिन तक अवकाश करवाया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने कलेक्टर को छुट्टियां करने और समय बदलने का अधिकार दिया था जिनका अब प्रयोग किया गया है। जयपुर में 7 और 8 जनवरी को छुट्टी रहेगी। अलवर में 7 से 11 जनवरी तक और कोटा में 7 से 9 क्लास 1 से 8 जनवरी तक की छुट्टियां कर दी गई। बीकानेर की स्कूलों का समय बदला गया है। जयपुर कलेक्टर डॉ. जितेंद्र सोनी के निर्देश पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने सरकारी और प्राइवेट स्कूल में कक्षा 1 से 8वीं तक दो दिन की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। कलेक्टर नमृता वृष्णि ने स्कूलों का समय 9 बजे से 4 बजे तक कर दिया। अलवर कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला ने कक्षा 1 से लेकर 8 तक 7 से 11 जनवरी तक छुट्टियों के आदेश जारी किए हैं। कोटा कलेक्टर रवींद्र गोस्वामी ने भी 7 से 9 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी है। जिन जिलों में कलेक्टर ने छुट्टी की घोषणा की, वहां पर टीचर्स की छुट्टी नहीं होगी। टीचर्स को हमेशा की तरह स्कूल जाना होगा। इन छुट्टियों में टीचर्स को क्या करना है, इस बारे में निदेशालय से निर्देश जारी होंगे। शिक्षा विभाग ने 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियां घोषणा की थी। 6 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती की छुट्टी हो गई। ऐसे में मंगलवार से स्कूल एक बार फिर शुरू होंगे। स्कूल खुलने के साथ ही दसवीं और बारहवीं के स्टूडेंट्स को बोर्ड एग्जाम में जुटना पड़ेगा, वहीं 5वीं और 8वीं क्लास के स्टूडेंट्स को भी जिला स्तरीय बोर्ड परीक्षा की तैयारी करनी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सब्जी से भरे कंटेनर में खुफिया कम्पार्टमेंट बनाया, 4 करोड़ 89 लाख का गांजा ले जा रहे थे, शाहरूख और सचिन गिरफ्तार भीलवाड़ा में भी कलेक्टर अंकल की मेहरबानी, सर्दी की छुट्टियां 2 दिन बढ़ाई