भीलवाड़ा। भीलवाड़ा कलेक्टर नमित मेहता ने शीत लहर और बढ़ती ठंड के चलते समस्त सरकारी और गैर सरकारी स्कूल में पहली से आठवीं तक के स्टूडेंट्स के लिए दो दिन का अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश 7 जनवरी और 8 जनवरी को लागू रहेगा आदेशमें बताया गया कि यह निर्णय स्टूडेंट्स के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। शीत लहर और ठंड के प्रभाव से विद्यार्थियों को बचाने के लिए आवश्यक है कि वे घर पर रहें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निर्धारित समय के दौरान कोई कक्षा संचालन करता पाया जाता है तो उसके विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी। यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा, जबकि शेष स्टाफ यथावत कार्य करता रहेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जयपुर समेत कई जिलों के स्कूलों में छुट्टियां, सर्दी के चलते कई स्कूलों में समय बदला सीएम ने दी उर्स की मुबारकबाद, अजमेर दरगाह में पेश होगी सीएम भजनलाल की ओर से चादर