24 News Update उदयपुर। पर्यावरण को बचाने के लिए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन द्वारा फतेह स्कूल के सामने हनुमान जी मंदिर के बाहर 500 परिंडों का वितरण किया गया। यह जानकारी पंचायत संगठन के जिला मंत्री नारायण पंचोली ने दी।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत अमरगिरी, विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रमोद कुमार (महाप्रबंधक, उपभोक्ता भंडार उदयपुर) तथा अध्यक्षता प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल ने की। कार्यक्रम में महंत अमरगिरी ने अपने आशीर्वचन में संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए पक्षियों के लिए जल व्यवस्था को पुण्य कार्य बताया। वहीं डॉ. प्रमोद कुमार ने मोटे अनाज के उपयोग पर जोर दिया। अध्यक्षता कर रहे राकेश पालीवाल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक मुक्त घर बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, हरीशंकर तिवारी, करण सिंह कटारिया, फतहलाल पारिक, रमेश जोशी, राजेंद्र जैन, जय प्रकाश भावसार, डॉ. कुणाल आमेटा, रमेश पारिक, महिला मंत्री मंजू भावसार, सूर्यप्रकाश पालीवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एनसीसी अधिकारी हिमांशी श्रीमाली ने बढ़ाया गौरव, ऑल इंडिया पीआरसीएन जेडब्ल्यू कोर्स में हासिल किया दूसरा स्थान आकाश वाधवानी बने कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिला महासचिव