24 न्यूज अपडेट. भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में सब्जियों की आड़ में 4 करोड़ 89 लाख रुपए के गांजे की तस्करी हो रही थी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने जांच की तो कंटेनर में स्क्रू से कसा गुप्त कम्पार्टमेंट मिला। उसको खेला तो अंदर गांजा था। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं कंटेनर को जब्त कर लिया है। मामला हनुमान नगर थाना क्षेत्र का है। एएसपी शाहपुरा राजेश आर्य ने मीडिया को बताया किएसपी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लगातार कार्रवाई कर रहे है। मामले में हनुमान नगर थाना प्रभारी को कोटा से एक कंटेनर में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ आने की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी शंकर सिंह जाप्ते के साथ नेशनल हाईवे 52 बालाजी तिराहे पर पहुंचे और नाकाबंदी की। कोटा की ओर से आ रहे संदिग्ध कंटेनर को रोका और तलाशी ली। कंटेनर में बड़ी मात्रा में अवैध गांजा मिला। पुलिस ने उसे जब्त करते हुए कंटेनर सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अवैध गांजे का वजन करने पर यह 978 किलो 600 ग्राम पाया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 4 करोड़ 89 लाख 30 हजार बताई गई है। कंटेनर में आगे सब्जियों के कैरेट भरे थे। जब अंदर जाकर देखा तो पीछे कंटेनर खाली था। ऊपर एक हिडन कंपार्टमेंट बनाया था, जिसे स्क्रू की मदद से फिक्स किया हुआ था। मामले में शाहरुख (22) पिता मुनीर खान निवासी दूदू, जयपुर और सचिन गुर्जर(19) पिता रामजीवन गुर्जर निवासी जयपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में हनुमान नगर थाने के एएसआई कैलाश चंद्र, हेड कॉन्स्टेबल रामराय, कॉन्स्टेबल राजेंद्र, भगवत सिंह, लालाराम, शंकर लाल, विक्रम सिंह, टीकमचंद और रामचंद्र, शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation तीन बार सोनोग्राफी करवाई, सामान्य बताया, उदयपुर में जांच कराई तो पता चला बच्चा और जज्चा की जान को खतरा, हंगामे के बाद लैब को किया सील, संचालक बोला-गलती की मशीन में गड़बड़ी हो गई!!! जयपुर समेत कई जिलों के स्कूलों में छुट्टियां, सर्दी के चलते कई स्कूलों में समय बदला