24 न्यूज अपडेट.भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में एक अजीबोगरीब घटना घटी, जहां आधी रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की गांववालों ने ऐसी गत बनाई कि वो ताउम्र याद रखेगा। पकड़े जाने के डर से युवक ने महिला के कपड़े पहन लिए और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसकी किस्मत ने धोखा दे दिया।गांववालों की नजरें बाज जैसी थीं। उन्होंने युवक को पहचान लिया, पीछा कर उसे दबोच लिया और फिर क्या था। गुस्से से भड़के ग्रामीणों ने पहले तो उसे रस्सी से बांधा, फिर लाठी-डंडों से जमकर धुनाई कर दी। इतना ही नहीं, सजा में तड़का लगाने के लिए कैंची से उसके बाल भी काट दिए।कैसे हुआ पूरा ड्रामा? शनिवार देर रात, मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में पिंटू नामक युवक चोरी-छिपे अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर जा पहुंचा। लेकिन गांववालों को भनक लग गई। जैसे ही उन्होंने उसे घर में घुसते देखा, हंगामा मच गया। शोरगुल सुनते ही युवक घबराया और पहचान छिपाने के लिए प्रेमिका के कपड़, घाघरा और लूगड़ी पहने बाहर भागा। मगर गांववाले इतनी आसानी से कहां छोड़ने वाले थे? उन्होंने दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया और फिर उसकी जमकर खातिरदारी की। एक कमरे में बंधक बनाकर रातभर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटा गया। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।सुबह पुलिस ने किया गिरफ्ताररविवार सुबह किसी ने पुलिस को सूचना दी। मांडलगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को छुड़ाया। लेकिन गांववालों की भीड़ अब भी उबल रही थी। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए युवक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। प्रोबेशनरी आईपीएस जतिन जैन ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। यदि कोई शिकायत करता है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पिटाई खाए युवक को भी समझ आ गया होगा कि चोरी-छिपे मिलने के क्या अंजाम हो सकते हैं! घटना का पूरा विवरण विवरणजानकारीघटना की तारीखशनिवार रात (10 फरवरी)घटनास्थलसरदारजी गांव, मांडलगढ़ थाना क्षेत्र, भीलवाड़ायुवक का नामपिंटूयुवक का कार्यअज्ञातप्रेमिकाशादीशुदा महिला (नाम गोपनीय)युवक की योजनाआधी रात प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने गयागांववालों को कैसे पता चला?किसी ने युवक को प्रेमिका के घर में घुसते देख लियायुवक की भागने की कोशिशपहचान छिपाने के लिए महिला के कपड़े (घाघरा-लूगड़ी) पहनकर भागने लगागांववालों की प्रतिक्रियायुवक को पकड़कर रस्सी से बांधा, लाठी-डंडों से पीटा, गालियां दीं, और कैंची से बाल काटेयुवक को बंधक कब तक रखा?पूरी रातपुलिस को सूचनारविवार सुबहपुलिस कार्रवाईयुवक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कियाकिसी पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई?नहींपुलिस अधिकारी का बयानप्रोबेशनरी आईपीएस जतिन जैन के अनुसार, यदि कोई शिकायत करेगा तो आगे कार्रवाई होगीसोशल मीडिया पर चर्चाघटना का वीडियो वायरल हो रहा है Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जयपुर में गृह मंत्री अमित शाह का दौरा स्थगित, अब गृह राज्यमंत्री करेंगे उद्घाटन REET-2024: हर एडमिट कार्ड पर क्यू-आर कोड, ऑनलाइन होगा फोटो का मिलान, 90 हजार को नहीं मिला गृह जिला