खेलगांव तरणताल पर हुआ रंगारंग आगाज, समापन कल 24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। खेलो इण्डिया जूनियर वूमेन सीरीज राउण्ड-2 का शानदार आगाज शुक्रवार को उदयपुर के खेलगांव तरणताल पर हुआ। सुबह 9 बजे समारोह की शुरूआत मुख्य अतिथि परमानंद पाटीदार निदेशक वंडर सीमेंट, विशिष्ट अतिथि मोहम्मद साजिद (साई ओब्जर्वर) की अध्यक्षता, कमलेश नानावटी चीफ आफीशियल, मयंक पटेल चीफ ओफीशियल ने किया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत अनिल व्यास, राजस्थान तैराकी संघ अध्यक्ष, विनोद सनाढ्य, राजस्थान तैराकी संघ सचिव ने किया। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन अनिल व्यास ने दिया। खेलगांव के वरिष्ठ तैराकी प्रशिक्षक डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि तरणताल पर खिलाड़ियों व कोचेज के लिए विशेष इंतजाम किए गए। सुबह सबका स्वागत व अभिनंदन किया गया व उसके बाद सभी वर्गां में मुकाबले आरंभ हुए। इस स्पर्धा में शामिल होने के लिए 5 राज्यों के 80 तैराक व ऑफिशियल पहुंचे हैं। इसमें गोवा, दमन दीव, महाराष्ट्र, गुजरात व राजस्थान की महिला तैराक शामिल हैं। पहले दिन राजस्थान के तैराकों का दबदबा रहा। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और पदक जीते। उन्होंने बताया कि स्पर्धाओं में प्रथम रहने वालों को 6 हजार, द्वितीय को 5 हजार, तृतीय को 4 हजार व चतुर्थ को 3 हजार रूपए की राशि प्रदान की गई। पहले दिन सभी तैराकों व ऑफिशियल्स का स्वागत अभिनंदन करते हुए उन्हें टी शर्ट प्रदान किए गए। खेलगांव तैराकी प्रशिक्षक डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में धन्यवाद विनोद सनाढ्य ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पीयूष सुखवाल द्वारा किया गया। डॉ पालीवाल ने बताया कि सभी मुकाबले खेलगांव तरणताल पर हो रहे हैं। समापन कल सुबह होगा।पालीवाल ने बताया कि परिणाम इस प्रकार रहे-200 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 18 में राजस्थान ने चारों स्थानों पर कब्जा जमाया। इसमें प्रथम परी भोजवानी रहीं जिन्होंने 02:48:03 का समय निकाला। दूसरे स्थान पर उदयपुर की गुन्ताश्क कोर देवल रहीं जिन्होंने 02:54:17 का समय निकाल, तीसरे स्थान पर उदयपुर की तन्वी जोशी रही जिन्होंने 03:38:19 का समय निकाला, चौथे स्थान पर तपीषा दिवाकर रही जिन्होंने 03:46:25 का समय निकाला।200 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 15 में श्रीलिखा दीपक पारीक महाराष्ट्र प्रथम, प्रणीतिसिंह चौधरी राजस्थान, नव्या मनीष दवे गुजरात, आत्मजा विलास शाहने महाराष्ट्र, स्नेह नवानांथ लोखरे महाराष्ट्र, अनुषा अर्जुन दलवी क्रमशः दूसरे से छठे स्थानों पर रहे।200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक अंडर 18 में उदयपुर की कीर्ति टांक प्रथम रहीं उन्होंने 03:25:56 का समय निकाला।200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक अंडर 15 में ओवी विलास शाहने महाराष्ट्र, अनुषा अर्जुन दलवी महाराष्ट्र, विधि सनाढ्य उदयपुर राजस्थान, काजल चाउचन गुजरात, स्नेहा नवनाथ लोखरे महाराष्ट्र, अमेलिया सरफराज खान महाराष्ट्र क्रमशः पहले से छठे स्थान पर रहे।100 मीटर बेक स्ट्रोक अंडर 18 में गुन्ताश कौर देओल उदयपुर राजस्थान 01 :32:28 का समय निकाल कर प्रथम रहीं। उदयपुर की ही तन्वी जोशी ने 01:52:16 का समय निकाल कर दूसरा स्थान हासिल किया। राजस्थान की विदुषी भार्गवा ने 02:33:47 का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।100 मीटर बेक स्ट्रोक अंडर 15 वर्ग में श्रीलेखा दीपक पारीक प्रथम, रति हरषिकेश केसकर, किमाया प्रशांत, आद्या केतनभाई, अमेलिया सरफराज, उत्सवी दवे राजस्थान क्रमशः पहले छह स्थानो ंपर रही।100 मीटर बटर फ्लाई अंडर 15 में राजस्थान की दक्षिणा जोशी, एनिका अग्रवाल, गुजरात की अवनी सिंह, राजस्थान उदयपुर की विधि सनाढ्य, महाराष्ट्र की रति हरषिकेश केसकर व मुग्ध अभय पंवार क्रमशः पहले छह स्थानों पर रहीं।200 मीटर अंडर 18 वर्ग आईएम में गुजरात की बांसुरी प्रवीण मकवाना, राजस्थान उदयपुर की कीर्ति टांक, गुजरात की प्रिशा रितेषभाई, गुजरात की वर्षती मेहुल कुमार पटेल, राजस्थान की तनीषा, महाराष्ट्र की जिया भानुषाली, क्रमशः पहले छह स्थानों पर रहे।200 मीटर आईएम अंडर 15 में राजस्थान की प्रणीति सिंह चौधरी, महाराष्ट्र की अनुषा अरूण दलवी, महाराष्ट्र की आत्मजा विलास शाहणे, गुजरात की अवनी सिंह, राजस्थान उदयपुर की विधि सनाढ्य, महाराष्ट्र की रति ऋषिकेश केसकर क्रमशः पहले छह स्थानों पर रहीं। उदयपुर की विधि ने 03:05:75 का समय निकाला। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एग्जाम अलर्ट : कंप्यूटर सीधी भर्ती परीक्षा का मास्टर प्रश्न पत्र और आंसर की जारी, 3 से 5 तक कर सकेंगे आपित्त धानमंडी के विनोद साहू के रूप में हुई अज्ञात शव की पहचान, अश्विनी बाजार की दुकान में मिला था शव