24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर शहर के अश्विनी बाजार में आज एक बंद पड़ी दुकान से बदबू आने के बाद आसपास के दुकानदारों ने जब देखा तो दुकान में कचरे के बीच शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने धानमंडी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की वीडियो रिकॉर्डिंग कराकर शव को मोर्चरी में शिफ्ट कराया। अब शव की पहचान धानमंडी निवासी विनोद साहू के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार शटर उठाते ही बंद दुकान में लाश का पता चला। प्राथमिक पूछताछ के बाद पहचान हो सकी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विनोद शराब का आदी था। शव करीब 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। युवक कचरे के ढेर तक कैसे पहुंचा व कब मौत हो गई, इसकी जांच की जा रही है। बाकी खुलासा पोस्टमार्टम के बाद हो सकेगा।धानमंडी के विनोद साहू के रूप में हुई अज्ञात शव की पहचान, अश्विनी बाजार की दुकान में मिला था शव24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर शहर के अश्विनी बाजार में आज एक बंद पड़ी दुकान से बदबू आने के बाद आसपास के दुकानदारों ने जब देखा तो दुकान में कचरे के बीच शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने धानमंडी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की वीडियो रिकॉर्डिंग कराकर शव को मोर्चरी में शिफ्ट कराया। अब शव की पहचान धानमंडी निवासी विनोद साहू के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार शटर उठाते ही बंद दुकान में लाश का पता चला। प्राथमिक पूछताछ के बाद पहचान हो सकी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विनोद शराब का आदी था। शव करीब 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। युवक कचरे के ढेर तक कैसे पहुंचा व कब मौत हो गई, इसकी जांच की जा रही है। बाकी खुलासा पोस्टमार्टम के बाद हो सकेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खेलो इण्डिया जूनियर वूमेन सीरीज राउण्ड-2 में राजस्थान के तैराकों का शानदार प्रदर्शन ज्वैलर की हत्या-लूट का दूसरा आरोपी गिरफ्तारःरोहतक से पकड़कर उदयपुर लाई पुलिस, 80 लाख का डेढ़ किलो सोना लूटकर की थी ज्वैलर की हत्या