24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। कर्नाटक राज्य के महामहिम राज्यपाल थावरचंद गहलोत का शुक्रवार को नीमच-चित्तौड़ बाईपास पर एक रिसोर्ट पर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।मध्यप्रदेश से मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया जी कर दर्शनार्थ जाने के दौरान मार्ग में होटल एवं रिसोर्ट दी रोज़ पर विधायक कृपलानी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने महामहिम राज्यपाल गहलोत का गुलदस्ता भेंट कर एवं उपरना व मेवाड़ी पगड़ी धारण करवा कर स्वागत किया। इस दौरान मध्यप्रदेश के नीमच के विधायक दिलीप सिंह परिहार भी राज्यपाल गहलोत के साथ मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि महामहिम राज्यपाल थावरचंद गहलोत एवं पूर्व मंत्री व विधायक श्रीचंद कृपलानी एक साथ सांसद रहे हैं, इसी आत्मीयता के कारण आज कृपलानी के आग्रह पर राज्यपाल गहलोत ने निम्बाहेड़ा अल्प प्रवास के दौरान आतिथ्य स्वीकार कर पुराने संस्मरण याद कर कई मुद्दों पर सारगर्भित चर्चा की।इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्व नगर महामंत्री वीरेश चपलोत, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक गजेंद्र नवलखा, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, नीलेश मेहता, कमलेश बुनकर, नगर मंत्री पुष्कर सोनी, मुकेश बम, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, नीलेश खेरोदिया, सतीश बाबेल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव, पार्षद अविनाश गोठवाल, सरपंच राजेश धाकड़, सरपंच प्रतिनिधि अम्बालाल मीणा, सत्यप्रकाश मेनारिया, अनिल आंजना, दीपक साहू, सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर, उपरना ओढाकर एवं मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नवरात्र के पहले दिन मंत्रों से गूंजा मां का दरबार:पांडालों में गूंजी डांडियोंं की खनक, शहर में शुरू हुआ मेला नवरात्र पर असावरा माता में पहल सेवा संस्था द्वारा भोजन महाप्रसादी का आयोजन शुरू, विधायक कृपलानी ने की भोजन परोस कर की सेवा