24 न्यूज अपडेट. लखनऊ। अखिलेश यादव विधानसभा सीट करहल को बाय बाय कहने का मन बना चुके हैं। इसकी घोषणा उन्होंने आज सांसदों से मीटिंग के बाद लखनऊ में कर दी। अब वे दिल्ली की राजनीति करेंगे। कन्नौज से सांसद का चुनाव जीतने के बाद अखिलेश ने यह फैसला किया। इससे पूर्व 2022 में मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद आजमगढ़ के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। आजमगढ़ में उपचुनाव हुए, व यह सीट भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ के खाते में चली गई। अब अखिलेश ने सपा के सभी जीते हुए सांसदों को शनिवार को लखनऊ बुलाया जिसमें 37 सांसद शामिल हुए। मीटिंग में मंथन के बाद उन्होंने विधानसभा सीट छोड़ने का ऐलान किया। अखिलेश ने कहा- देश में नकारात्मक राजनीति खत्म हो गई। अब समाजवादियों की जिम्मेदारी बढ़ गई। जनता की एक-एक बात सुनें, उनके मुद्दों को उठाएं, क्योंकि जनता के मुद्दों की जीत हुई है। उन्होंने कहा- हमारे सांसदों ने चुनाव में लगातार मेहनत की, जनता के बीच रहे। यही वजह रही कि सपा ने सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की। सरकार और प्रशासन पर तंज करते हुए अखिलेश ने कहा- हमारे एक सांसद वह हैं, जिन्हें जीत का सर्टिफिकेट मिला। दूसरे वे हैं, जिन्हें भाजपा की धांधली की वजह से सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया। हम दोनों सांसदों को बधाई देते हैं। उम्मीद का दौर शुरू हो चुका है। जनता के मुद्दों की जीत हुई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन 24 News Update 08 06 2024 Epaper- 98