24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। राजस्थान सरकार के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी के 23 जुलाई, बुधवार को जन्मदिन के अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी एवं नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी के निर्देशन में भाजयुमो नगर मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण किया गया।
भाजयुमो नगर महामंत्री ने बताया कि पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक कृपलानी के जन्म दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में 21 जुलाई, सोमवार को भाजयुमो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विधायक अशोक नवलखा एवं पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी की विशेष उपस्थिति एवं नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी के मुख्य आतिथ्य में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय निम्बाहेड़ा परिसर में हरियालो राजस्थान के अंतर्गत एक पौधा मां के नाम अभियान में पौधारोपण कर विधायक कृपलानी की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, निलेश मेहता, प्रवक्ता सुनील चाष्टा, उपाध्यक्ष आशीष बोड़ाना, जगदीश माली, आदि उपस्थित रहे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.