24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर निंबाहेड़ा क्षेत्र में मालवी लौहार समाज, कुमावत समाज एवं तेली समाज द्वारा अलग-अलग स्थानों पर भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलनों का आयोजन श्रद्धा, उल्लास एवं सामाजिक एकता के साथ सम्पन्न हुआ। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में जोड़ों ने वैदिक विधि-विधान के साथ विवाह बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की।

मालवी लौहार समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन कृषि उपज मंडी परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया गया। यहां पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कई जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विधायक श्रीचंद कृपलानी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में व्याप्त फिजूलखर्ची को रोकने का प्रभावी माध्यम है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संबल मिलता है और समाज में समानता की भावना मजबूत होती है।

कुमावत समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन राउमावि के खेल मैदान में किया गया। आकर्षक सजावट एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के बीच आयोजित इस समारोह में अनेक जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की शुरुआत की। इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने कहा कि ऐसे सामूहिक आयोजन सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं। इससे समाज में आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है और सकारात्मक संदेश प्रसारित होता है। यहां समाज के गणमान्य सदस्यों द्वारा विधायक कृपलानी को श्री सांवलिया जी की छवि चित्र भेंट कर अभिनंदन किया। वहीं अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।

तेली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन रानीखेड़ा में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में भी कई जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संस्कार सम्पन्न किए। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में परिजन उपस्थित रहे। विधायक कृपलानी ने यहां अपने उद्बोधन में कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति की सादगी और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। हमें इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज में सहयोग और समर्पण की भावना को मजबूत करना चाहिए।
यहां विधायक कृपलानी सहित अतिथियों का समाजजनों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कृपलानी ने श्री गढ़बोर चारभुजा जी के पुजारियों को उपहार भेंट कर सम्मान किया।
तीनों ही सामाजिक आयोजनों में विधायक कृपलानी के साथ निवर्तमान जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, निवर्तमान प्रधान बगदीराम धाकड़, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार एवं कमलेश बुनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी नवविवाहित जोड़ों को शुभाशीष प्रदान किया। साथ ही विधायक कृपलानी की ओर से तीनों सामूहिक विवाह सम्मेलन में नव दाम्पत्य जीवन आरंभ कर रही बच्चियों को कन्यादान स्वरूप भेंट राशि भी दी।
तीनों ही आयोजनों में समाजजनों द्वारा अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया तथा नवदंपतियों को उपहार एवं गृहस्थी सामग्री प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। यह आयोजन सामाजिक एकता, सहयोग एवं सादगीपूर्ण विवाह की दिशा में प्रेरणादायक उदाहरण बने।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading