24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से जेके सीमेंट ने सोमवार को अपने वार्षिक पर्यावरण सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया। यदुपति सिंघानिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, निंबाहेड़ा में आयोजित उद्घाटन समारोह में पर्यावरण जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, प्रतियोगिताएं और पौधारोपण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जेके सीमेंट के तकनीकी प्रमुख राजेश सोनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, अधिकाधिक पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।इसके बाद राजेश सोनी ने हरी झंडी दिखाकर पर्यावरण जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली में संस्थान के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आसपास की कॉलोनियों में पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। युवाओं ने स्वच्छ वातावरण, हरित जीवनशैली और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया।समारोह में जिला प्रदूषण नियंत्रण विभाग के दीपेश कुमार, अंकित और सूर्यकांत, जेके सीमेंट के पर्यावरण विभाग से चंद्रकांत तिवारी और रवि पाटीदार, सीएसआर प्रमुख राहुल कुमार सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संस्थान के प्राचार्य के.एल. जोशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण को केवल विशेष अवसरों तक सीमित नहीं रखा जा सकता, बल्कि इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा।कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत पर्यावरण विषयक लघु नाटक रहे। नाटकों के माध्यम से पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण और उनके दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को पर्यावरणीय चुनौतियों पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रेरित किया।पर्यावरण सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग, मॉडल मेकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और पर्यावरण प्रश्नोत्तरी जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नवाचार और जागरूकता संदेशों को अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर संस्थान परिसर में पौधारोपण भी किया गया तथा पक्षियों के लिए परिंदे बांधे गए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 17 पुलिस थानों के 48 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा, स्मेक व एमडीएमए को पुलिस ने किया नष्ट,तस्करी में जब्त 66 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट जे.के. सीमेंट द्वारा विशेष स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन