24 News Update उदयपुर। आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के उपलक्ष्य में मात्स्यकी महाविद्यालय, उदयपुर में सोमवार प्रातः योग प्रोटोकॉल अभ्यास एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हार्टफुलनेस उदयपुर के सहयोग से किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में हार्टफुलनेस के प्रमाणित प्रशिक्षक डॉ राकेश दशोरा, केंद्र समन्वयक उदयपुर, डॉ देवी लाल चंदेल एवं डॉ सुबोध शर्मा हार्टफुलनेस ट्रेनर और पूर्व अधिष्ठाता द्वारा योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत सरल योगाभ्यास, प्राणायाम, रिलैक्सेशन तकनीक एवं हार्टफुलनेस ध्यान का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित योग एवं ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, भावनात्मक सुदृढ़ता तथा एकाग्रता बढ़ाने के महत्व से अवगत कराया।इस अवसर पर बताया गया कि हार्टफुलनेस संस्थान देशभर में योग एवं समग्र स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि हार्टफुलनेस एवं महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT), उदयपुर ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के समग्र विकास, मूल्य आधारित शिक्षा एवं वेलनेस गतिविधियों के संवर्धन हेतु एक एमओयू भी संपादित किया है।कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ एम एल ओझा, प्राध्यापक मात्स्यकी महाविद्यालय, महाविद्यालय के कार्यालय सहायक सुनील भटनागर, पुस्तकालय प्रभारी श्रीमति आरती वर्मा, प्रभु लाल, जितेंद्र एवं बाबू लाल तथा हार्टफुलनेस उदयपुर के सेंटर कोऑर्डिनेटर डॉ. राकेश दशोरा एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। कॉलेज प्रशासन ने भी इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों को उपयोगी बताया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद डॉ ओझा ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बीएसएनएल की भारतनेट उद्यमी योजना से ग्रामीण युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर स्मार्ट मीटर परियोजना में काम करने वाले 80 से अधिक युवाओं का वेतन अटका, ठेका कंपनी प्रबंधन फरार!!!