24 News Update उदयपुर। मेवाड़ प्रताप सेवा ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष हरिद्वार में विसर्जित 158 अस्थियों की आत्माओं की शांति एवं मोक्ष प्राप्ति के लिए गंगू कुंड महासतियां पर भव्य यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रस्ट के जिला मंत्री राकेश पालीवाल ने बताया कि अस्थि विसर्जन के लिए दो बसों के माध्यम से परिवारजन हरिद्वार गए थे, जहां गंगा मैया हर की पौड़ी पर हिंदू रीति-रिवाजों एवं विद्वान पंडितों के सानिध्य में पूजा-अर्चना कर अस्थियों का विसर्जन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोहर चौधरी (पूर्व पार्षद) थे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में महेश भावसार, मोहन सालवी, रमेश लालवानी, गोपाल सालवी, राकेश और लाला सालवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशराज श्रीमाली, प्रदेश अध्यक्ष इंटक, ने की।मनोहर चौधरी ने कहा कि मेवाड़ प्रताप सेवा ट्रस्ट मेवाड़ का पहला ऐसा संगठन है, जो पिछले 26 वर्षों से गौशाला अशोक नगर एवं असहाय परिवारों की अस्थियों को हरिद्वार ले जाकर विधिवत विसर्जन करवा रहा है। उन्होंने इसे अत्यंत पुण्य का कार्य बताया।अध्यक्षीय उद्बोधन में जगदीशराज श्रीमाली ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए आमजन से संगठन से जुड़े रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित भामाशाह स्निग्धा भानात का महिला अध्यक्ष मंजु गहलोत द्वारा उपरणा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।यज्ञ के दौरान परिजन आहुतियां देते समय भावुक नजर आए। ट्रस्ट के संस्थापक लाला सालवी ने बताया कि अब तक लगभग 5000 अस्थियों का हरिद्वार में विसर्जन किया जा चुका है तथा इन दिवंगत आत्माओं का श्राद्ध गया जी में करवाने की भी घोषणा की गई है।कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष ओंकार जोशी ने आभार व्यक्त किया। यज्ञ के पश्चात गंगा प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 500 महिला एवं पुरुष शामिल हुए।इस अवसर पर नरेंद्र मनौती, बलवंत सालवी, सुनील अहीर, शेर सिंह राठौड़, खुशलेन्द कुमावत, तीर्थपाल सिंह, प्रीतम सिंह, सुरेन्द्र सोनी, पीसी खींची, नरोत्तम गौड़, हेमलता, सुमन, रानी भाटिया, प्रदीप गर्ग, प्रेमराज माली, सतीश सालवी एवं पंडित मुकेश मोड़ सहित कई लोगों ने सहयोग प्रदान किया। यज्ञ का संचालन विद्वान पंडित गोपाल पालीवाल के सानिध्य में संपन्न हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पशुपालन मंत्री के जन्मदिवस पर उदयपुर में ‘पशु सेवा संकल्प दिवस’, गौशालाओं में लगे चिकित्सा शिविर प्रदेश में 1 लाख 59 हजार 96 लीटर वाॅश नष्ट,आबकारी निरोधक दलों की गश्त, नाकाबंदी, दबिश कार्रवाई