24 News Update उदयपुर। उदयपुर में बुधवार को पशुपालन, डेयरी एवं गौपालन मंत्री जोराराम कुमावत का जन्मदिवस “पशु सेवा संकल्प दिवस” के रूप में मनाया गया। मेवाड़ पशुचिकित्सक संघ के आह्वान पर शहर की विभिन्न गौशालाओं में पशु चिकित्सा एवं बांझपन निवारण शिविर आयोजित किए गए।शिवशंकर गौशाला कलड़वास, अपना घर गौशाला परशुराम चौराहा, मोक्षधाम अशोक नगर गौशाला तथा पशुपतिनाथ गौशाला बलीचा में अलग-अलग टीमों ने शिविर लगाए। डॉ. महेन्द्र मेहता, डॉ. मुकेश नागौरी, डॉ. अंकेश जैन, डॉ. योगेश बारोलिया और डॉ. करमेन्द्र प्रताप के नेतृत्व में आयोजित शिविरों में गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार, दवाइयों का वितरण और रोगों की रोकथाम संबंधी परामर्श दिया गया।शिविरों का निरीक्षण अतिरिक्त निदेशक क्षेत्र पशुपालन विभाग उदयपुर डॉ. सुरेश कुमार जैन, उपनिदेशक पॉलीक्लीनिक डॉ. शैलेन्द्र शुक्ला एवं पशुपालन प्रशिक्षण संस्था के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओम साहू ने किया। अधिकारियों ने शिविरों की व्यवस्थाओं और सेवाओं की सराहना की।चारों शिविरों में कुल 171 पशुओं का सामान्य उपचार किया गया, जबकि 48 पशुओं का बांझपन निवारण उपचार किया गया। इसके अलावा 207 पशुओं की डिवॉर्मिंग तथा 60 पशुओं को गलघोंटू रोग से बचाव के टीके लगाए गए।मेवाड़ पशुचिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र शुक्ला ने बताया कि मंत्री जोराराम कुमावत के नेतृत्व में पशुपालन विभाग गौसेवा, पशुधन संरक्षण और ग्रामीण पशुपालकों के हित में लगातार जनकल्याणकारी कार्य कर रहा है। विभाग विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पशुपालकों के कल्याण और पशुधन संवर्धन की दिशा में कार्यरत है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बी.वॉक.(एटीए), बी कॉम ऑनर्स एवं बीबीए प्रोग्राम में प्रवेश हेतु 22 जून को संयुक्त प्रवेश परीक्षा हरिद्वार में विसर्जित अस्थियों की आत्माओं की शांति हेतु यज्ञ आयोजित