24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख) वंडर सीमेंट लिमिटेड, आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा के पाटनी पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह कम्पनी के यूनिट हेड एवं विद्यालय प्रबंधक नितिन जैन के मुख्य आतिथ्य तथा वंडर यूफोरिया लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती अरुणा जैन के विषिष्ठ आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस शुभ अवसर पर यूनिट हेड जैन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज एवं मार्चपास्ट को सलामी देकर गणतंत्र दिवस की षुभकामना दी ओर भारत के संविधान निर्माताओं, स्वतन्त्रता सेनानियों और देष के वीर सैनिकों के बलिदान को नमन कर संविधान कि विषेषताओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि यह संविधान हम सभी को संवैधानिक अधिकार एवं उससे जुडे़ कई कर्तव्य भी प्रदान करता है, हमें ना केवल अधिकारों के लिये अपितु अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए सही रुप में अपनी शक्ति का उपयोग करते हुए निरन्तर आगे बढ़ना है। हमारे लिए गर्व की बात है की वर्तमान का भारत सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, विदेष नीति, षिक्षा, विज्ञान, ए.आई. के नवाचार सहित हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कुषलता के बलबुते पर विष्वभर में अपना परचम लहरा रहा हैं। जैन ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि हमें स्वेदषी की ओर अग्रसर होना है, हम हमारे देष में निर्मित उत्पादों का उपयोग कर देष के छोटे-छोटे लघु एवं कुटीर उद्योगों को प्रगतिशील बनाएं। हम हर रूप में संगठित होकर देश को मजबूत बनाएं। हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, जो देश को अखंड और समृद्ध बना सकती हैं।
गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान पाटनी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्कूल बेण्ड के साथ राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि को वंडर सीमेंट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी नागेन्द्र सिंह चुण्डावत के नेतृत्व में विद्यालय के एन.सी.सी. कैडेट्स, स्कूल के प्लाटूनों एवं वंडर सीमेंट के सुरक्षा कर्मियों की सूसज्जित परेड का निरीक्षण कराया। विद्यालय के अकादमिक उप प्रधानाचार्या रमा देवी एन ने अतिथिगण, अभिभावकों एवं उपस्थित समस्त का अभिवादन किया। गणतंत्र दिवस समारोह में विद्यालय के बच्चों ने हाड़ी रानी के बलिदान गाथा की नृत्य नाटिका, एरोबिक्स, गीत, कविता पाठ और डंबल पीटी जैसे कई कार्यक्रमों की रोचक प्रस्तुतियां दी। पाटनी पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह के दौरान वंडर सीमेंट में अपनी उत्कृष्ट सेवाऐं प्रदान करने वाले कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को यूनिट हेड नितिन जैन द्वारा प्रोत्साहित किया गया। साथ ही निम्बाहेड़ा में आयोजित उपखण्ड स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह में पाटनी पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा सुश्री रितिषा चेजारा उपखण्ड स्तर पर सम्मानित हुई। वंडर सीमेंट में आयोजित कार्यक्रम में कम्पनी के उपाध्यक्ष अमित मेहता एवं राजेन्द्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी, स्कुल के अध्यापकगण, आर.के. नगरवासी एवं अभिभावकगण आदि उपस्थित थे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading