उदयपुर, 26 फरवरी। उदयपुर शहर के Bhupalpura Police Station में 11 फरवरी 2026 की रात्रि दर्ज हुए कथित हाई प्रोफाइल प्रकरण को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस ने मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए इसे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने की मांग उठाई है। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष Fateh Singh Rathore ने बयान जारी कर कहा कि प्रकरण में यदि किसी अधिकारी, कर्मचारी या अन्य व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उनके विरुद्ध कठोर एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में तोड़फोड़ करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए। राठौड़ ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि आमजन में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली के प्रति पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। इस संबंध में उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tika Ram Jully से आग्रह किया है कि वर्तमान विधानसभा सत्र में इस मामले को सदन में उठाया जाए, जिससे निष्पक्ष जांच का मार्ग प्रशस्त हो सके और सच्चाई सामने आए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ की बड़ी कार्रवाई: फतहनगर में 114 ग्राम एमडीएमए बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार सायरा थाना पुलिस की बड़ी सफलता: गिरफ्तार आरोपी से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद