उदयपुर। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत पुलिस थाना सायरा ने चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपी से तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर Yogesh Goyal के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) Gopal Swaroop Mewara तथा वृत गिर्वा के वृताधिकारी Gopal Chandel के सुपरविजन में थानाधिकारी सायरा Kanaram Sirvi मय टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी प्रकाश को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 273/2025 धारा 303(2) बीएनएस में मोटरसाइकिल नंबर RJ 27 AB 3957 तथा प्रकरण संख्या 46/2026 धारा 303(2) बीएनएस में मोटरसाइकिल नंबर RJ 27 AN 0057 बरामद की। इसके अतिरिक्त आरोपी की निशानदेही पर मोटरसाइकिल नंबर RJ 27 YS 5315 को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त किया गया। उक्त मोटरसाइकिल को आरोपी द्वारा गोगुंदा थाना क्षेत्र से चोरी करना बताया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी से अन्य नकबजनी वारदातों और मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में भी पूछताछ और अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त:प्रकाश पिता नकाराम, निवासी जोगीवाड़ा, कोटड़ा जिला उदयपुर। कार्रवाई में शामिल टीम: श्री कानाराम सिरवी, थानाधिकारी सायरा श्री राजेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक श्री सुखाराम, हेड कांस्टेबल (642) श्री धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल (2606) श्री नरपत राम, कांस्टेबल (272) श्री रामदयाल, कांस्टेबल (1939) श्री निम्बाराम, कांस्टेबल (540) श्री पुष्पराज, कांस्टेबल (693) Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हाई प्रोफाइल प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग, कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष से सदन में उठाने को कहा मुद्दा विधायक बोले पहाड़ियों को बचाओ, अफसर बोले-जिला प्रशासन मुस्तैद, आरटीआई में जवाब नहीं दे रहे?? ये चल क्या रहा है??