24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। जे. के. सीमेंट संस्थान निंबाहेड़ा में यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल के मुख्य आतिथ्य में गणतंत्र दिवस के पर्व को हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण कर तिरंगे को सलामी दी गई। साथ ही सुरक्षा कर्मियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। तत्पश्चात वर्ष पर्यन्त उत्तम उपस्थिति दर्ज करने वाले कर्मचारियों और श्रमिक साथियों को सम्मानित किया गया तथा वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता में विजेताओ और उपविजेताओं को पारितोषिक प्रदान कर प्रेरित किया गया, साथ ही श्रेष्ठ सुरक्षा कर्मियों का भी सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि मनीष तोषनीवाल ने कहा कि आज ही के दिन भारत ने 1950 में भारतीय संविधान को अपनाया था, जो हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों और अधिकारों की नींव है। गणतंत्र दिवस का पर्व भारतीय नागरिकों की एकता, अखंडता और विविधता में एकता का प्रतीक है। यह हम सभी को हमारे संविधान के तहत मिली स्वतंत्रता और अधिकारों की महत्ता का अहसास कराता है। हम सब मिलकर अपने संविधान की गरिमा बनाए रखें और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उक्त अवसर पर टेक्निकल हेड राजेश सोनी, एच आर एवं ई आर हेड प्रभाकर मिश्रा हेड, सिक्यूरिटी हेड दुष्यंत सिंह, क्वालिटी हेड धनंजय कुमार, प्रोसेस हेड नितिन नलावडे, मुकेश वासवानी, किशोर शर्मा, मोहम्मद करीम, सज्जन सिंह भाटी, जितेन्द्र सिंह शक्तावत, पुलकित गौर,सुमित कुमार शिवपाल सिंह,घीसा लाल स्वामी चौन सिंह अध्यक्ष (जे. के. सीमेंट श्रमिक संघ, निम्बाहेड़ा) राज सिंह महामंत्री (जे. के. सीमेंट श्रमिक संघ, निम्बाहेड़ा) सहित सैकड़ो कर्मचारी और श्रमिक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मोहित राव द्वारा किया गया।इसी प्रकार जे. के. सीमेंट के मांगरोल प्लांट में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया जहां टेक्निकल हेड मुरली मनोहर लढ़ा द्वारा ध्वजारोहण कर परेड को सलामी एवं निरीक्षण किया गया। वर्ष भर उत्तम उपस्थिति दर्ज कराने वाले अधिकारियों और कमर्चारियों के सम्मान के साथ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता और उपविजेता रहने वाले खिलाड़ियों को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दीपक सोनी मैकेनिकल हेड,अनुज सिंह सिक्योरिटी हेड, मांगरोल प्लांट, सुरेंद्र जोशी क्वालिटी हेड, विकेश जैन इलेक्ट्रिकल हेड, जगन्नाथ अड़की पैकिंग प्लांट हेड,पंकज मणि मेडिकल ऑफिसर, चंचल राजपूत ॅभ्त्ै, भुवनेश सिंह वरिष्ठ प्रबंधक – एच. आर. विभाग संदीप चौधरी, राम रतन नायक एच. आर. विभाग शक्ति सिंह भाटी, राण सिंह, भारू सिंह सिक्योरिटी विभाग श्रमिक संघ अध्यक्ष सत्यनारायण मेनारिया एवं महामंत्री धर्मपुरी गोस्वामी सहित कई कर्मचारी और श्रमिक साथी उपस्थित रहे। कार्यकम का संचालन गीतिका शेखावत ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में हुआ गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन,हम ना केवल अधिकारों के लिये अपितु अपने कर्तव्यों के लिये भी कार्य करें – नितिन जैन पेच एरिया कांग्रेस कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस’ पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, कांग्रेसजनों को दी शुभकामनाएं’ ’संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प’