24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। पूज्य गुरुदेव 1008 श्री महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी जी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक, तथ्यहीन एवं मानहानिकारक सामग्री के संबंध में एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्यवाही करने तथा आपत्तिजनक सामग्री को तत्काल हटवाने (ज्ांम क्वूद) हेतु थानाधिकारी निम्बाहेडा को प्रार्थना-पत्र समस्त गुरुभक्त मंडल, निम्बाहेड़ा पूर्ण होश-हवास में यह लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई। हमारे आराध्य पूज्य गुरुदेव 1008 श्री महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी जी एक प्रतिष्ठित एवं सम्मानित आध्यात्मिक संत हैं, जिनका समाज में अत्यंत उच्च स्थान एवं व्यापक जनसमर्थन है। वे वर्षों से धर्म, संस्कृति एवं सामाजिक समरसता हेतु कार्यरत हैं।किन्तु विगत कुछ समय से कुछ असामाजिक एवं दुर्भावनापूर्ण तत्वों द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र के तहत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) पर गुरुदेव के विरुद्ध पूर्णतः भ्रामक, निराधार एवं मानहानिकारक वीडियो पोस्ट प्रसारित किए जा रहे हैं।इन सामग्रियों में बिना किसी प्रमाण के असत्य आरोप लगाए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य स्पष्ट रूप से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाना, करोड़ों अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को आहत करना तथा क्षेत्र में वैमनस्य एवं अशांति उत्पन्न करना प्रतीत होता है। उक्त आपत्तिजनक सामग्री के कुछ प्रमुख डिजिटल लिंक संलग्न सूची में दर्शाए गए हैं, जिन्हें साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। उपरोक्त कृत्य भारतीय न्याय संहिता (ठछै) की मानहानि, धार्मिक भावनाएँ आहत करने एवं सामाजिक वैमनस्य फैलाने से संबंधित धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (प्ज् ।बज) के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आते हैं।प्रस्तुत डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जाँच कर तत्काल प्रभाव से प्राथमिकी (थ्प्त्) दर्ज की जाए। संबंधित चौनल संचालकों एवं व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (ठछै) एवं प्ज् ।बज की सुसंगत धाराओं में कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए। संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी कर उक्त आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट को तत्काल हटवाया (ज्ांम क्वूद) जाए। भविष्य में इस प्रकार की भ्रामक सामग्री के प्रसारण पर रोक लगाने हेतु आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाए। कानून एवं न्याय व्यवस्था की मर्यादा को बनाए रखते हुए त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही की लिए पुलिस थानाधिकारी को लिखित में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हेल्प सोसायटी सदस्यों ने मनाया फागोत्सव 11 टन से अधिक लाल खैर की लकड़ी जब्त आईशर ट्रक के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार