24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के पूर्णवास कॉलोनी स्थित समाज के छात्रावास में शनिवार को चौखला बेताली द्वारा हर्षोल्लास के साथ विश्वकर्मा जयंती मनाई गई तथा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 295 प्रतिभाओं को नवाजा गया।जयंती चौखला अध्यक्ष देवीलाल पंचाल नंदोड की अध्यक्षता में, पारितोषिक एवं भोजन भामाशाह ईश्वरलाल भगवान पंचाल खेड़ापा मुख्य आतिथ्य में तथा तोलाचन पंचाल दीवड़ा बड़ा, सुखलाल पंचाल, ईश्वरलाल पंचाल जोगपुर, गंगाराम पंचाल, माधव पंचाल नादिया, कन्हैयालाल पंचाल भीलूड़ा, मनोज पंचाल ठाकरड़ा, ललित पंचाल सागवाड़ा, जगदीश पंचाल जोसावा, मणिलाल पंचाल जेठाना, लक्ष्मणलाल पंचाल भीलूड़ा, निशा हरिओम पंचाल सागवाड़ा कॉलोनी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजन हुआ।प्रारंभ में अतिथियों का पगड़ी एवं माल्यार्पण द्वारा स्वागत-अभिनंदन किया गया। अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा एवं त्रिपुरा सुंदरी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई। समाज की बालिकाओं द्वारा ईश वंदना की गई। अतिथि परिचय एवं स्वागत उद्बोधन भरतलाल पंचाल जोगपुर द्वारा दिया गया। समाज अध्यक्ष देवीलाल पंचाल ने समाज हित में बनाए गए नए नियमों की अनिवार्यता से पालना करने एवं चौखला स्तर पर सामूहिक ढूंढो उत्सव की जानकारी दी। ललित पंचाल सागवाड़ा ने सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा पर प्रकाश डाला एवं महिला प्रकोष्ठ गठन की जानकारी दी। पूर्व अध्यक्ष जगदीश पंचाल जोसावा ने कहा कि सुसंस्कारित समाज निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी जयेश पंचाल दीवड़ा बड़ा ने बताया कि समाज की विभिन्न क्षेत्रों की 295 प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र, मोमेंटो एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महाप्रसाद एवं पारितोषिक के भामाशाह स्व. भगवान/स्व. भेमजी पंचाल की स्मृति में ईश्वरलाल पिता भगवान पंचाल, निवासी खेड़ापा (गुजरात) रहे।संचालन महामंत्री किरीट पंचाल चिखली व आभार मीडिया प्रभारी दयालाल पंचाल ने व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विश्वकर्मा जयंती पर हर्षोल्लास के साथ नगर में निकली शोभायात्रा अवैध क्वार्ट्ज खनन पकड़ा, जेसीबी व ट्रैक्टर चालक मौके से फरार, पटवारी की सतर्कता से रुका काम