24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती ग्राम पंचायत जेठाना के पटवार मंडल जेठाना अंतर्गत चारागाह भूमि खसरा संख्या 579 में अवैध रूप से क्वार्ट्ज पत्थरों का खनन किया जा रहा था। पटवारी की सतर्कता से कार्य रुकवाया गया। जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम से पत्थर भरकर ले जाए जा रहे थे, लेकिन कार्रवाई से पहले ही जेसीबी व ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए।अवैध खनन की जानकारी मिलने पर पटवारी जेठाना पूनम सेवक ने मौके पर पहुंचकर कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए खनन कार्य तत्काल रुकवाया। पटवारी द्वारा बीट प्रभारी अजय सिंह एवं ग्राम सरपंच को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया तथा स्थिति की मौका रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार सागवाड़ा को सौंपी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार सागवाड़ा डॉ. आर. सी. वडेरा ने संबंधित थाना प्रभारी व खनन विभाग को पत्र लिखकर अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सुसंस्कारित समाज निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका, विश्वकर्मा जयंती पर समाज की विभिन्न क्षेत्रों की 295 प्रतिभाओं को नवाजा गया जिला सेवा भारती नगर की बैठक