24 News Update उदयपुर, 23 अगस्त। सावन के पवित्र मास के अवसर पर भारत तिब्बत सहयोग मंच, उदयपुर के महिला विभाग की ओर से सेक्टर-14 सीए सर्कल स्थित मनकामनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रावण संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता करते हुए कैलाश मानसरोवर की मुक्ति और तिब्बत की स्वतंत्रता के लिए एकजुट होकर संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने हाथों में पोस्टर लेकर लोगों को कैलाश मानसरोवर और तिब्बत से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। आयोजकों के अनुसार कैलाश मानसरोवर कैलाश पर्वत पर स्थित भगवान शिव का निवास स्थान और हिंदुओं का पवित्र तीर्थस्थल है। कार्यक्रम को कैलाश मानसरोवर की मुक्ति तथा तिब्बत की स्वतंत्रता के लिए सामूहिक संकल्प के रूप में आयोजित किया गया।भारत तिब्बत सहयोग मंच की ओर से कहा गया कि मंच शांतिपूर्ण माध्यमों से कैलाश मानसरोवर और तिब्बत की स्वतंत्रता की मांग को लगातार उठाता रहा है। महिला विभाग की ओर से भी इस दिशा में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। मंच की ओर से चीनी उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान करते हुए आर्थिक स्तर पर चीन पर दबाव बनाने के प्रयास किए जाने की बात कही गई।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नीलम पटवा, प्रांतमंत्री रेखा वर्मा, महामंत्री योगिता मंत्री सहित दीपिका, मधु और नेहा ने सहभागिता की। महिला विभाग की टीम ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और श्रावण संकल्प कार्यक्रम संपन्न हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खटीकवाड़ा में रास्ता रोककर युवक से मारपीट, धानमंडी थाने में मामला दर्ज मेनार से राणेरा महादेवजी तक निकली विशाल कांवड़ यात्रा, लगे महादेव के जयकारे