24 News update उदयपुर, 24 अगस्त। जिले में उचित मूल्य दुकानों के संचालन में सामने आई अनियमितताओं के मामले में रसद विभाग ने कार्रवाई करते हुए लैम्पस देबारी एवं लैम्पस लकड़वास के व्यवस्थापक मांगीलाल व्यास के नाम जारी प्राधिकार पत्रों को अग्रिम आदेश तक निलंबित कर दिया है।जिला रसद अधिकारी मणि खींची ने बताया कि लैम्पस देबारी की ओर से 475.78 क्विंटल गेहूं की चोरी के संबंध में रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रवर्तन अधिकारी गिर्वा से मामले की जांच करवाई गई। जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया लैम्पस देबारी और लैम्पस लकड़वास द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण से जुड़ी व्यापक अनियमितताएं सामने आईं।जांच में पाया गया कि लैम्पस देबारी के माध्यम से देबारी, भल्लों का गुड़ा, भैंसराकला और भैंसराखुर्द स्थित चार उचित मूल्य दुकानों का संचालन किया जा रहा है। इसी तरह लैम्पस लकड़वास के माध्यम से चांसदा, झामर कोटड़ा, धामधर और लकड़वास स्थित उचित मूल्य दुकानों का संचालन किया जा रहा है।इन दुकानों के वितरण रिकॉर्ड और व्यवस्था की जांच के दौरान विभिन्न स्तरों पर अनियमितताएं पाए जाने के बाद विभाग ने संबंधित व्यवस्थापक के विरुद्ध कार्रवाई की। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि लैम्पस देबारी एवं लैम्पस लकड़वास के व्यवस्थापक मांगीलाल व्यास को जारी विभिन्न लाइसेंस अर्थात प्राधिकार पत्रों को तत्काल प्रभाव से नहीं, बल्कि अग्रिम आदेश तक निलंबित किया गया है।विभाग की इस कार्रवाई के बाद संबंधित उचित मूल्य दुकानों के संचालन और खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर निगरानी और कड़ी कर दी गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सावन के आखिरी सोमवार को निकली महाकालेश्वर की शाही सवारी, हर-हर महादेव से गूंजा उदयपुर