24 News Update Udaipur. श्रावण मास के पावन अवसर पर रविवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं कांवड़ यात्रा संघ मेनार के संयुक्त तत्वावधान में सर्व हिंदू समाज की ओर से मेहतागढ़ मेनार से राणेरा महादेवजी मंदिर तक विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। करीब 17 किलोमीटर लंबी यात्रा लगभग 7 घंटे में पूरी हुई। इस दौरान मेनार से राणेरा तक पूरा मार्ग हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।विहिप जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र सांगावत ने बताया कि यात्रा में शिवभक्ति का ऐसा उत्साह देखने को मिला कि मार्ग छोटा पड़ गया। उन्होंने बताया कि कांवड़ियों ने मेनार ब्रह्मसागर स्थित मां जगदंबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर विभिन्न पवित्र नदियों के जल से कांवड़ भरी। सुबह 8 बजे यात्रा का विधिवत शुभारंभ हुआ।यात्रा में वाना, बांसड़ा, डांगीखेड़ा, बरोड़िया, खेड़ली, हिंता, ढूंढिया, रोहिड़ा, वरणी, ईंटाली, चौकड़ी, गवारड़ी, रुंडेड़ा सहित करीब 51 गांवों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। कांवड़ियों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेते हुए शिव भक्ति, गौ-रक्षा, विश्व कल्याण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रास्ते में जगह-जगह सामाजिक संगठनों ने जल, फलाहार और अल्पाहार की व्यवस्था की। कई स्थानों पर ड्रोन से पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया गया।कांवड़ यात्रा मेनार से वाना, डांगीखेड़ा, कीर की चौकी और ढूंढिया होते हुए नान्दोली खुर्द स्थित राणेरा महादेव मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने गंगाजल, पंचामृत और बेलपत्र से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।राणेरा महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव शांति अध्याय, रुद्राभिषेक, रुद्र हवन एवं 5100 पार्थेश्वर पूजन किया गया। दोपहर 12:35 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। मंदिर परिसर में सरपंच मेता डांगी की ओर से पौधारोपण किया गया और पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ली गई।यात्रा के दौरान महादेव की भव्य झांकियां, बैंड-बाजे और धार्मिक गीत आकर्षण का केंद्र रहे। भगवा ध्वज लहराते युवा और नृत्य करती महिलाओं के साथ करीब एक किलोमीटर लंबी कांवड़ियों की कतार नेशनल हाईवे-48 पर नजर आई। कीर की चौकी और ढूंढिया में बुलडोजरों पर खड़े श्रद्धालुओं ने भी कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की।यात्रा की सुरक्षा के लिए डीएसपी वल्लभनगर श्रवणदास संत के निर्देशन में वल्लभनगर और खेरोदा थाना पुलिस के जवान तैनात रहे। हाईवे एंबुलेंस, पेट्रोलिंग टीम, चिकित्सक दल और कांवड़ संघ के कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में सक्रिय रहे।कार्यक्रम के अंत में महाप्रसादी का आयोजन हुआ। वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज पानेरी, कोषाध्यक्ष ओंकारलाल मेनारिया, पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, पूर्व कोषाध्यक्ष बद्रीलाल मेनारिया, उपप्रधान रोशन मेहता और सीआर रतन सिंह राठौड़ सहित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में महिलाओं ने कैलाश मानसरोवर मुक्ति के लिए लिया संकल्प प्रवासी अग्रवाल महिला समिति का सावन-भादो उत्सव उल्लास के साथ संपन्न