24 News Updaet उदयपुर, 24 अगस्त। सावन के अंतिम सोमवार को उदयपुर में भगवान महाकालेश्वर की शाही सवारी निकाली गई। महाकालेश्वर मंदिर से नगर भ्रमण के लिए निकली सवारी के दौरान शहर का माहौल शिवमय हो गया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और हर-हर महादेव तथा बोल बम के जयघोष गूंजते रहे। सवारी के दर्शन के लिए प्रमुख मार्गों पर सड़क के दोनों ओर श्रद्धालु खड़े रहे।महाकालेश्वर मंदिर परिसर से शुरू हुई शाही सवारी पीपी सिंघल मार्ग, स्वरूप सागर और शिक्षा भवन चौराहा होते हुए चेतक सर्कल पहुंची। चेतक सर्कल, हाथीपोल सहित शहर के कई प्रमुख चौराहों पर सर्व समाज और विभिन्न व्यापारिक संगठनों की ओर से सवारी का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल की सवारी पर पुष्पवर्षा की। भक्ति गीतों और जयघोष के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु सवारी के साथ चलते रहे। देवी-देवताओं की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्रशाही सवारी में भगवान महाकालेश्वर के रथ के साथ विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल की गईं। इनमें भगवान श्रीगणेश, भगवान परशुराम और हनुमानजी की झांकियां प्रमुख रहीं। बाहर से आए कलाकारों ने भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित प्रस्तुतियां भी दीं। झांकियों के साथ कारों का काफिला भी सवारी में शामिल रहा। शाही सवारी जब लोहा बाजार, हाथीपोल और घंटाघर होते हुए जगदीश चौक पहुंची तो यहां वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन किया गया। परंपरा के अनुसार भगवान जगदीश की ओर से भगवान महाकालेश्वर को कमल के फूल भेंट किए गए। इसके बदले महाकालेश्वर मंदिर की ओर से भगवान जगदीश को सुदर्शन चक्र भेंट किया गया। इस पारंपरिक रस्म को देखने के लिए जगदीश चौक में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी एकत्रित हुए। रस्म पूरी होने के दौरान जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। दर्शन के लिए मार्गभर उमड़े श्रद्धालुजगदीश चौक में परंपरा पूरी होने के बाद शाही सवारी अपने निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ी। शहर के विभिन्न अंदरूनी क्षेत्रों से होते हुए भगवान महाकालेश्वर की सवारी वापस मंदिर परिसर पहुंची, जहां नगर भ्रमण यात्रा का समापन हुआ। पूरे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए कतारों में खड़े रहे। सवारी के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। सावन के अंतिम सोमवार पर निकली शाही सवारी ने उदयपुर में धार्मिक आस्था और उत्सव का माहौल बना दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रवासी कुमावत क्षत्रिय समिति का भव्य स्नेह मिलन समारोह संपन्न, खेल स्पर्धाओं में बच्चों और महिलाओं ने दिखाया उत्साह उचित मूल्य दुकानों में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई, व्यवस्थापक के प्राधिकार पत्र निलंबित