बांसवाड़ा। जिले के बांसवाड़ा में घरेलू आटा चक्की पर गेहूं पीसते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। चक्की की मशीन में बाल फंस जाने से महिला के सिर के बालों के साथ-साथ सिर की चमड़ी भी बुरी तरह उखड़ गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया गया। यह हादसा सामरिया गांव में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार सामरिया निवासी अनीता भगोरा घर में लगी आटा चक्की पर गेहूं पीस रही थीं। इसी दौरान उनके खुले बाल अचानक चक्की के पट्टे और घूमती शाफ्ट में उलझ गए। मशीन की तेज रफ्तार के कारण बालों के साथ सिर की चमड़ी भी बुरी तरह खिंचकर उखड़ गई। हादसे के बाद महिला की चीख-पुकार सुनकर घर के लोग और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने तुरंत चक्की का स्विच बंद किया और पट्टा काटकर महिला को मशीन से अलग किया। इसके बाद लहूलुहान हालत में उन्हें निजी वाहन से महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डिप्टी पीएमओ डॉ. दामोदर गोयल के अनुसार महिला के सिर की चमड़ी बालों सहित उखड़ चुकी थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान चमड़ी को वापस लगाने का प्रयास किया, लेकिन घाव गहरे होने के कारण आगे की प्लास्टिक सर्जरी के लिए उन्हें उदयपुर रेफर किया गया है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation टेंपो ड्राइवर से चाकू की नोक पर लूट, 4500 रुपए और मोबाइल छीना बेटे की शादी के बाद लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, रिश्तेदार ने भी तोड़ा दम