24 News Udpate उदयपुर। महाराष्ट्र के नासिक में 25 से 28 जून 2026 तक आयोजित 14वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैम्पियनशिप में उदयपुर के खिलाड़ियों ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और कुल 16 पदक अपने नाम किए। इनमें 3 स्वर्ण, 5 रजत एवं 8 कांस्य पदक शामिल हैं।

उदयपुर पेंचक सिलाट एसोसिएशन के मुख्य सचिव हरीश कुमार सांवरिया ने बताया कि इस चार दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 2000 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन एवं महाराष्ट्र पेंचक सिलाट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

पदक विजेता खिलाड़ी
स्वर्ण पदक:
रुद्धरांशवर्धन सिंह
यशविका अनेजा
युगाश कलासुवा

रजत पदक:
धानी सांवरिया
अबीर जोशी
आरवीका जैन
हर्षि कुमावत
लेखांश कावड़िया
कांस्य पदक:

उत्कर्ष पटेल
सिद्धार्थ सिंह
जेसीका लखारी
हार्वी कुमावत
ग्यानवी नायक
सिद्धेश्वरी सिंह चौहान
शनाया जैन
लक्ष्मी डांगी

राजस्थान टीम के कोच प्रफुल्ल सांवरिया एवं रेफरी मनीष सालवी ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों एवं शहरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

खेल का बढ़ता महत्व एवं सरकारी लाभ

हरीश कुमार सांवरिया ने बताया कि पेंचक सिलाट भारत सरकार एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त खेल है। वर्ष 2020 से इस खेल को 5 प्रतिशत खेल आरक्षण के अंतर्गत भी शामिल किया गया है, जिससे खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में अवसर प्राप्त हो रहे हैं। यह खेल भारतीय विश्वविद्यालय संघ, अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड तथा ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया से भी मान्यता प्राप्त है।

उन्होंने बताया कि पेंचक सिलाट एशियन गेम्स, एशियन मार्शल आर्ट्स गेम्स तथा राष्ट्रीय खेलों जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं का हिस्सा बन चुका है, जिससे खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के व्यापक अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।

उदयपुर पेंचक सिलाट एसोसिएशन ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों, कोच एवं सहयोगी अधिकारियों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading