24 News update udaipur उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में बिंदोली उत्सव के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक ने महिला की गैरमौजूदगी में उसके घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्या है मामला 30 मार्च 2025 की रात, एक महिला जब अपने गांव में बिंदोली देखने गई थी, उसी समय तेजेंद्र सिंह उर्फ बंटी, पुत्र उत्तम सिंह, निवासी दमाणा, झाड़ोल—चुपचाप उसके घर में घुस गया। जब महिला वापस लौटी, तो उसने देखा कि आरोपी छत से नीचे कूदकर आया और अचानक उसे दबोच लिया। आरोपी ने पहले उसके मुंह पर कपड़ा ठूंस कर उसे चुप कराया और फिर जबरदस्ती कमरे में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना से हतप्रभ पीड़िता ने साहस दिखाते हुए अगले ही दिन पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। तत्काल कार्रवाई, आरोपी गिरफ्त में जैसे ही मामला झाड़ोल थाने में दर्ज हुआ, जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने इसे गंभीर मानते हुए तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस पर अंजना सुखवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाड़ा और वृताधिकारी नैत्रपाल सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी फैलीराम मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी निगरानी और स्थानीय आसूचना तंत्र की मदद से टीम ने तेजेंद्र सिंह राणावत उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच चल रही है। जिन्होंने निभाई अहम भूमिका फैलीराम मीणा, थानाधिकारी, झाड़ोल दिनेश, सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, कानि. 1173 बालकृष्ण, कानि. 3196 सवीता, महिला कानि. 2353 उमेश, कानि. चालक 22 Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डाकण का साया बताकर कर रहा था जादू-टोना, गर्म चिमटे से दी यातना: तांत्रिक रोशन मोगिया गिरफ्तार बामणिया फिर बने सीएमएचओ, गलत एफिडेविट पर किसने मागी माफी, खंडपीठ ने एकल पीठ का आदेश किया खारिज