24 News update udaipur 21वीं सदी में जब देश विज्ञान और तकनीक की दिशा में आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर अंधविश्वास की जड़ें आज भी कई घरों की दीवारों में चुपचाप पसरी हुई हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला उदयपुर जिले के सविना थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ एक तथाकथित तांत्रिक ने ‘डाकण का साया’ बताकर न सिर्फ एक युवक से ठगी की, बल्कि गर्म चिमटे से उसे जलाकर घायल भी कर दिया। डर का धंधा: कैसे शुरू हुई घटना शिकायतकर्ता नंदलाल बावरी ने 8 अप्रैल 2025 को सविना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके अनुसार, 29 मार्च की रात उसका भाई धन्ना अचानक बीमार हो गया और उसके शरीर में कंपन होने लगा। घबराए नंदलाल ने अपने परिचित रोशन मोगिया से संपर्क किया, जिसने झट से कह दिया – “इस पर डाकण का साया है।” 30 मार्च को रोशन मोगिया खुद उनके घर आया और तांत्रिक विधियों के नाम पर तीन हजार रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद वह नंदलाल, धन्ना, उनकी मां सीता और बहन लक्ष्मी को अपने घर – धोल की पाटी, सविना – लेकर गया। शर्मनाक क्रूरता: गर्म चिमटा, मारपीट और टूटा हाथ रोशन मोगिया ने अपने घर में एक छोटे से देवरे के सामने तांत्रिक क्रियाएं करते हुए धन्ना की कनपटी पर गर्म चिमटा दागा। इतना ही नहीं, उसने मारपीट कर धन्ना को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसका हाथ तक टूट गया। आरोपी ने डाकण भगाने के बहाने यह पूरी यातना दी। सख्त कार्रवाई: डायन प्रताड़ना निवारण अधिनियम के तहत केस पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण संख्या 165/2025 में भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 318(4), 316(2), 115(2) के साथ डायन प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2015 की धाराएं 3/5 व 3/6(1) में केस दर्ज किया। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और वृत्ताधिकारी नगर पूर्व छगन पुरोहित के सुपरविजन में सविना थानाधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। आरोपी गिरफ्तार, चिमटा बरामद टीम ने आसूचना और प्रयासों से आरोपी रोशनलाल बावरी को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का चिमटा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है। टीम के सदस्य जिन्होंने निभाई अहम भूमिका श्री अजय सिंह राव, थानाधिकारी सविना श्री लाल सिंह, स.उ.नि. श्री राजेन्द्र सिंह, डैड कानि. 977 श्री मांगीलाल, कानि. 1096 श्री विक्रम सिंह, कानि. 1959 श्री सतपाल सिंह, कानि. 896 Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अब वीडियोकॉच बस में आरामदायक सफर करने लगी शराब, गुजरात की शराबबंदी बन गई मुनाफे का गोरखधंधा झाड़ोल में बिंदोली के दौरान घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी तेजेंद्र सिंह राणावत उर्फ बंटी गिरफ्तार