उदयपुर, 6 अक्टूबर। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव कार्यक्रम जारी करने के महज तीन दिन बाद राज्य निर्वाचन आयोग को अपनी ही घोषित तारीखों में बदलाव करना पड़ा। वजह बनी 6 नवंबर की धनतेरस, जिस दिन आयोग ने तीसरे चरण में 3605 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के चुनाव कराने का कार्यक्रम तय किया था। अब आयोग ने पहले तीन चरणों की मतदान तारीखें एक-एक दिन पहले कर दी हैं। सवाल यह है कि चुनाव जैसा बड़ा कार्यक्रम तय करते समय क्या आयोग के जिम्मेदार अधिकारियों ने त्योहारों के कैलेंडर पर नजर तक नहीं डाली। ऐसे में अब अफसरों पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है। मूल कार्यक्रम में तीसरे चरण के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों का मतदान 4 नवंबर तथा पंच-सरपंच का मतदान 6 नवंबर निर्धारित था। संशोधन के बाद अब ये मतदान क्रमश: 3 और 5 नवंबर को होंगे। यानी धनतेरस के दिन मतदान कराने का फैसला वापस लेना पड़ा।इस बदलाव का सीधा असर उदयपुर संभाग पर भी पड़ा है। उदयपुर और बांसवाड़ा में तीन चरणों, डूंगरपुर और राजसमंद में दो चरणों तथा चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ में दो चरणों में चुनाव होंगे। सलूंबर में एक चरण है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार उदयपुर में जिला परिषद-पंचायत समिति के चुनाव 22 अक्टूबर, 28 अक्टूबर और 3 नवंबर, जबकि पंच-सरपंच के चुनाव 24 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 5 नवंबर को होंगे। डूंगरपुर और राजसमंद में मतदान 22-24 तथा 28-30 अक्टूबर को होगा। बांसवाड़ा में 22-24 अक्टूबर, 28-30 अक्टूबर और 3-5 नवंबर के चरण होंगे। चित्तौड़गढ़ व प्रतापगढ़ में 3-5 नवंबर और 14-16 नवंबर के चरण रहेंगे, जबकि सलूंबर में 14 और 16 नवंबर को मतदान होगा। तारीख बदली, सवाल व्यवस्था परसवाल बड़ा है। चुनाव आयोग को मतदान की तारीख तय करने से पहले राष्ट्रीय अवकाश, स्थानीय पर्व और बड़े धार्मिक आयोजनों की जानकारी उपलब्ध रहती है। ऐसे में धनतेरस जैसी प्रमुख तारीख पर हजारों मतदानकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों और लाखों मतदाताओं को चुनावी ड्यूटी में लगाने का कार्यक्रम आखिर किस स्तर पर तैयार हुआ? आयोग ने गलती सुधारते हुए मतदान एक दिन पहले कर दिया है, लेकिन बदलाव से चुनावी मशीनरी को दोबारा तैयारियों में जुटना पड़ा है। मतदान दलों की रवानगी, प्रशिक्षण, सामग्री, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों के पूरे कैलेंडर पर इसका असर पड़ता है। उदयपुर में 590 ग्राम पंचायतें, तीन चरणों में चुनावराज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार उदयपुर जिले में 20 पंचायत समितियों की 590 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। जिले में तीन चरण रखे गए हैं। वहीं उदयपुर संभाग के सात जिलों में चुनाव कार्यक्रम अलग-अलग चरणों में फैला है। अब सवाल यह है कि धनतेरस की तारीख पहले से तय थी, तो चुनाव कार्यक्रम में उसे शामिल करने की नौबत ही क्यों आई? क्या बिल्कुल आंख बंद कर चुनाव का कार्यक्रम बना दिया जाता है। या फिर कोई उपर से तारीखें दे देता है जिसको अफसर आंख मींच कर यस सर कहते हुए मान लेते हैं। उदयपुर संभाग के जिलों का संशोधित चरणवार कार्यक्रम इस प्रकार है: जिलाजिला परिषद/पंचायत समिति मतदानपंच-सरपंच मतदानउदयपुर22 अक्टूबर, 28 अक्टूबर, 3 नवंबर24 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, 5 नवंबरडूंगरपुर22 अक्टूबर, 28 अक्टूबर24 अक्टूबर, 30 अक्टूबरबांसवाड़ा22 अक्टूबर, 28 अक्टूबर, 3 नवंबर24 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, 5 नवंबरराजसमंद22 अक्टूबर, 28 अक्टूबर24 अक्टूबर, 30 अक्टूबरचित्तौड़गढ़3 नवंबर, 14 नवंबर5 नवंबर, 16 नवंबरप्रतापगढ़3 नवंबर, 14 नवंबर5 नवंबर, 16 नवंबरसलूंबर14 नवंबर16 नवंबर मतदान की तिथियों में बदलाव, धरतेरस पर नहीं होगी वोटिंगउदयपुर, 6 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। उदयपुर जिले में चुनाव प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। नए कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों तथा पंच-सरपंच के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि संबंधित पंच-सरपंच के लिए 24 अक्टूबर को वोटिंग होगी। पूर्व में यह तिथियां क्रमशः 23 अक्टूबर और 25 अक्टूबर थी। इस चरण में झाड़ोल, फलासिया, ओगणा, गिर्वा, नाई, मावली, घासा, वल्लभनगर, भींडर और कुराबड़ पंचायत समितियां शामिल हैं। दूसरे चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 29 अक्टूबर के स्थान पर अब 28 अक्टूबर तथा पंच-सरपंच के लिए 31 अक्टूबर के स्थान पर 30 अक्टूबर को मतदान होगा। इस चरण में गोगुंदा, सायरा, बड़गांव, कोटड़ा, देवला और सुलाव पंचायत समितियों में चुनाव होंगे। वहीं तीसरे चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर और पंच-सरपंच के लिए 5 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। पूर्व में यह तिथियां क्रमशः 4 नवम्बर और 6 नवम्बर तय थी। 6 नवम्बर को धरतेरस पर्व होने से आयोग ने जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किए हैं। इस चरण में खेरवाड़ा, नयागांव, ऋषभदेव और कल्याणपुर पंचायत समितियां शामिल हैं। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 20 नवम्बर को होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जनता को सूचना दिए बिना शुरू किया दुर्गा नर्सरी नाले का काम, बना दिया घनचक्कर, महापौर ने किया निरीक्षण, बोले— शहरवासी सहयोग करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, बड़ा सवाल—जनता को तो बताया ही नहीं, रास्ता कब बंद करेंगे??? उदयपुर के चार रोलबॉल खिलाड़ी राजस्थान जूनियर टीम में चयनित