24 News Update. उदयपुर। जिला रोलबॉल संघ उदयपुर के चार खिलाड़ियों का राजस्थान जूनियर (अंडर-17) रोलबॉल टीम में चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों का चयन तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित होने वाली जूनियर (अंडर-17) रोलबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 के लिए किया गया है। खिलाड़ियों के चयन से उदयपुर के खेल प्रेमियों एवं रोलबॉल खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। जिला रोलबॉल संघ उदयपुर के सचिव घनश्याम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि राजस्थान जूनियर टीम में उदयपुर से निर्वाण लालवानी, वंशिका जैन, रिया असवानी एवं ध्रुविका माहेश्वरी का चयन हुआ है। चारों खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन, प्रतिभा और निरंतर अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। अब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों के चयन पर जिला रोलबॉल संघ उदयपुर के अध्यक्ष डॉ. जोगेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं सदस्य कलीम अंसारी और मुकेश कुमार दांत्या ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उदयपुर के खिलाड़ियों का लगातार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन होना जिले में रोलबॉल खेल के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है। वहीं बी.एस.आर. स्पोर्ट्स एकेडमी के पुरुष कोच दिलीप कुमार एवं महिला कोच वर्षा आसवानी ने भी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नियमित प्रशिक्षण, अनुशासन और कड़ी मेहनत के कारण खिलाड़ियों ने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से राजस्थान का नाम रोशन करेंगे। जिला रोलबॉल संघ उदयपुर के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि राष्ट्रीय स्तर पर भी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर उदयपुर एवं राजस्थान को गौरवान्वित करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation धनतेरस पर वोटिंग, उठे सवाल तो टूटी चुनाव आयोग की खर्राटे वाली नींद, तारीख बदली, उठे गंभीर सवाल: चुनाव कार्यक्रम बनाते समय क्या कैलेंडर भी नहीं देखते?? अफसरों पर कार्रवाई जरूरी!!