24 News update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। वरिष्ठ पत्रकार हेमराज जोशी के घायल होने की सूचना के बाद उनके शुभचिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकार साथियों, जनप्रतिनिधियों और मित्रों द्वारा लगातार कुशलक्षेम पूछी जा रही है। घर लौटने के बाद उनसे मिलने और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।
जानकारी के अनुसार 12 जून को एक दुर्घटना में हेमराज जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बताया गया कि वे एक पेड़ के समीप खड़े थे, तभी पेड़ की टूटी हुई लटक रही टहनी अचानक नीचे गिरने लगी। टहनी से बचने के प्रयास में उन्होंने उसे हाथों से दूर धकेल दिया, लेकिन इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वे कमर के बल नीचे गिर पड़े और गंभीर चोटिल हो गए।
घटना के बाद उन्हें तत्काल शाह ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉ. विपिन शाह ने जांच के बाद कुल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर होने की पुष्टि की। इसके बाद उन्हें सागवाड़ा स्थित सांई ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. विनोद पाटीदार एवं उनकी टीम ने सफल ऑपरेशन किया। चिकित्सकों ने उन्हें करीब डेढ़ से दो माह तक बेड रेस्ट की सलाह दी है।
14 जून को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिजन उन्हें घर लेकर पहुंचे। इसके बाद से लगातार उनके परिचित, मित्र और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। कई लोगों ने दूरभाष पर भी उनसे संपर्क कर कुशलक्षेम पूछी और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
स्वास्थ्य लाभ की जानकारी लेने वालों में मनोज जोशी, मानस मंडल के जितेंद्र सुथार एवं उनकी धर्मपत्नी, पूर्व पार्षद मंगलेश वाडेल, कन्हैयालाल भाटिया, विमलचंद पालीवाल, मानस मंडल अध्यक्ष किशोर भावसार, जितेंद्र भट्ट, कर्मवीर सिंह राठौड़, गोविंद भाई दर्जी, नरेश भट्ट, शिव लहरी, ओमप्रकाश सुथार, सौरभ भट्ट सहित मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे।
इसके अलावा एकता समाचार के संपादक राजू भाई शेख, मुस्लिम सुन्नी समाज के उपाध्यक्ष इकबाल लखारा, हमीद भाई घासी, राजू भाई सुथार खड़गदा, विद्यालय के कर्मचारी सुभाष, अरविंद, मनोज, हरिश जोशी, कन्हैयालाल जोशी, मुकेश जोशी, संतोष जोशी, पंचायत सचिव विनोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
परिजनों के अनुसार हेमराज जोशी के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। शुभचिंतकों ने उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय जीवन में लौटने की कामना व्यक्त की है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading