24 News update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। निकटवर्ती ग्राम पंचायत बिलिया बड़गामा में मंगलवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।शिविर में उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण, तहसीलदार श्रीमती रक्षा बुनकर, विकास अधिकारी हीराराम मेघवाल, अतिरिक्त विकास अधिकारी भरत कलाल, गिरदावर वीरेंद्र सिंह राव, हर्षद पंचोरी, पटवारी जितेंद्र पाटीदार, अंजलि बलाई, अमीषा पटेल, प्रेमिला कटारा, एकलव्य रोत, ग्राम विकास अधिकारी शिवलाल मनात, सुखदेव देवतरा, दिनेशचंद्र रोत, सरपंच आजाद कलासुआ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।शिविर के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया।राजस्व विभाग ने 4 शुद्धि, 6 रास्ता और 5 बंटवारा प्रकरणों का निस्तारण किया। पंचायती राज विभाग ने 10 आवासीय पट्टे वितरित किए तथा 5 लाभार्थियों को शौचालय स्वीकृति प्रदान की गई।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 लाभार्थियों को दूसरी किश्त और 10 लाभार्थियों को तीसरी किश्त जारी की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग ने सीमा पत्नी बाबूलाल के शिशु को अन्नप्राशन योजना से लाभान्वित किया।पशुपालन विभाग की ओर से मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत थावरचंद डोडियार को पशु बीमा पॉलिसी दी गई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने लक्ष्मण परमार को मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया।कृषि विभाग की ओर से सविता पत्नी शंकर और निर्मला पत्नी वासुदेव को निशुल्क बीज वितरित किए गए। शिविर में ग्रामीणों ने मिली सुविधाओं और सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वरिष्ठ पत्रकार हेमराज जोशी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना, कुशलक्षेम जानने वालों का लगा तांता