24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी) 18 जून। राजस्थान प्रिंसिपल एसोसिएशन (रेसा-पी) एवं राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर में आयोजित बैठक में रेसा-पी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डायालाल पाटीदार एवं जिला शिक्षा अधिकारी नाहर सिंह का संगठन की सेवाओं और उपलब्धियों के लिए अभिनंदन किया गया।बैठक में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए जिला एवं प्रांतीय पदाधिकारी, प्रधानाचार्य, प्राध्यापक, उपप्रधानाचार्य तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।रेसला के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहनराम सिहाग ने कहा कि डायालाल पाटीदार ने रेसला एवं रेसा-पी दोनों संगठनों में राज्य स्तरीय नेतृत्व करते हुए संगठन को जिला एवं गांव स्तर तक पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने शिक्षकों की मांगों को सरकार एवं प्रशासन के समक्ष प्रभावी रूप से रखकर समाधान करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्होंने बताया कि पाटीदार के कार्यकाल में व्याख्याताओं की प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति, लंबित डीपीसी सहित कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुईं। संगठन के लिए उनके दस वर्षों के कार्यकाल में विभिन्न मांगों को लेकर 14 रैलियां और धरना-प्रदर्शन किए गए। डायालाल पाटीदार ने अपने कार्यकाल में प्रदेशभर के प्रधानाचार्यों एवं व्याख्याताओं से मिले सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता से ही शिक्षकों की मांगों को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम में अतिथियों ने डायालाल पाटीदार एवं नाहर सिंह को शाल, पगड़ी एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष जयेश पाटीदार ने आभार व्यक्त किया। बैठक में रेसा-पी के प्रदेश महामंत्री दिनेश मीणा, जिला अध्यक्ष परमेंद्र कुल्हार, पूर्व महामंत्री सुमेर खटाना, रंगलाल मीणा, बहादुर सिंह फौजदार, महेश शर्मा, ओमप्रकाश सैनी, विकास भालोटिया, मोहित कुमार, ओमप्रकाश कुड़ी, शक्ति प्रसन्न बिट्टू, तरुण बिंदा सहित प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation किशनपुरा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं का किया समाधान वरिष्ठ पत्रकार हेमराज जोशी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना, कुशलक्षेम जानने वालों का लगा तांता