24 News Update बांसवाड़ा। माही बजाज सागर बांध में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार दोपहर तक डेम का गेज 275.10 मीटर तक पहुंच गया। जैसे ही यह जलस्तर 278 मीटर तक पहुंचेगा, पनबिजलीघर संख्या-1 (PH-1) में बिजली उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। अनुमान है कि वर्तमान आवक की रफ्तार बनी रही, तो अगले तीन दिन में विद्युत उत्पादन की शुरुआत हो सकती है। विद्युत उत्पादन निगम के अनुसार, बिजली बनाने के लिए 2200 क्यूसेक पानी की जरूरत होती है। उत्पादन गृह में 25-25 मेगावाट क्षमता वाली दो इकाइयां हैं, जिनसे अधिकतम 50 मेगावाट बिजली प्रतिदिन उत्पादित की जा सकती है। बिजली उत्पादन से जुड़े एसई संजय मिश्रा ने बताया कि उनकी ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जैसे ही जल संसाधन विभाग की ओर से पानी उपलब्ध कराया जाएगा, बिजली उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि पनबिजलीघर PH-1 से प्रतिदिन अधिकतम 12 लाख यूनिट बिजली बनाई जा सकती है, जिसे नेशनल ग्रिड को भेजा जाता है। यानी इस बिजली का स्थानीय स्तर पर उपयोग नहीं होता। जानकारी के अनुसार, जब भी डेम में जलस्तर 278 मीटर तक पहुंचता है, तो उत्पादन के लिए पानी छोड़ा जाता है। इस बार अच्छी बारिश और पानी की आवक होने पर डेम से अधिकतम पानी छोड़े जाने की संभावना है।ताज़ा स्थिति:माही डेम गेज: 275.10 मीटरबिजली उत्पादन जलस्तर: 278.00 मीटरप्रतिदिन संभावित उत्पादन क्षमता: 12 लाख यूनिटयदि पानी की आवक इसी तरह बनी रही, तो माही बांध में अगले तीन दिन में बिजली उत्पादन की शुरुआत तय मानी जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शिक्षिका लीला हत्याकांड: आरोपी महिपाल भगोरा का पोस्टर जारी, पकड़वाने पर 25 हजार का इनाम गुरु पूर्णिमा पर बाबा कल्याणी का बांसवाड़ा आगमन पद्म भूषण उद्योगपति बाबा नीलकंठ कल्याणी सपत्नीक पहुंचे उत्तम सेवा धाम, लिया गुरुदेव उत्तम स्वामी महाराज से आशीर्वाद