24 News Update उदयपुर। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शिकारबाड़ी क्रिकेट मैदान पर चल रही सीपीएस सुखाड़िया लीग ए डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में विनय क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अरावली क्लब को 5 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब फाइनल मुकाबला शनिवार, 16 मई को विनय क्रिकेट क्लब और यंग बॉयज क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।मैच में विनय क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अरावली क्लब ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 317 रन बनाए। टीम की ओर से मीनाफ शेख ने शानदार शतक जमाते हुए 112 गेंदों में 107 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।मीनाफ शेख ने यथार्थ बीरानिया (74 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 153 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। वहीं निखिल शुक्ला ने 49 रनों की तेजतर्रार पारी खेल टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।विनय क्रिकेट क्लब की ओर से मोहित जैन ने 3 विकेट झटके, जबकि रोहन राजभर को 2 विकेट मिले। देवनारायण वैद और चंद्रपाल सिंह चुंडावत ने एक-एक सफलता हासिल की।318 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी विनय क्रिकेट क्लब की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज महिपाल लोमरोर और मनोज अमरावत ने पहले विकेट के लिए 108 रन जोड़े। इसके बाद अर्जुन मीणा और रोहन राजभर ने तीसरे विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी कर मैच पर पकड़ मजबूत कर दी।विनय क्लब की ओर से अर्जुन मीणा ने 91 रन, रोहन राजभर ने 71 रन, मनोज अमरावत ने 58 रन और महिपाल लोमरोर ने 51 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। मोहित जैन ने भी 31 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।अरावली क्लब की ओर से आभाष श्रीमाली ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए।टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को शिकारबाड़ी क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित होगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में गूंजेगी “पंचम वेद” की दिव्य ध्वनि, 17 मई से शुरू होगा श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान रहस्य सेंट एंथोनीज़ स्कूल में मेधा का महाकुंभ, 90% से ऊपर अंक लाने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान