24 News Update उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में 17 मई, रविवार से आध्यात्मिक चेतना और श्रीकृष्ण भक्ति का दिव्य संगम देखने को मिलेगा। ब्रज गोपिका धाम सोसाइटी की ओर से सेक्टर-13 स्थित आशीष वाटिका में “पंचम वेद श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान रहस्य” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 17 मई से 25 मई तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित होगा।कार्यक्रम में परम पूजनीया रासेश्वरी देवी अपने श्रीमुख से श्रीमद्भागवत महापुराण के गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों का रसपान कराएंगी। वे जगद्गुरु स्वामी कृपालु जी महाराज की प्रमुख प्रचारिका के रूप में देश-विदेश में सनातन वैदिक धर्म का प्रचार-प्रसार कर रही हैं।शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दीदी आराध्या, दीदी राधिका एवं आयोजन समिति के शशि रंजन जानी, प्रताप चुग, लोकेश द्विवेदी, आलोक चतुर्वेदी और देवेंद्र श्रीमाली ने कार्यक्रम की जानकारी दी।दीदी आराध्या ने बताया कि रासेश्वरी देवी अपने ओजस्वी प्रवचनों, गहन आध्यात्मिक ज्ञान और हृदयस्पर्शी वाणी के माध्यम से लाखों श्रद्धालुओं को भक्ति और आत्मिक उत्कर्ष की प्रेरणा देती रही हैं। अब उदयपुरवासियों को भी श्रीकृष्ण भक्ति और सनातन वैदिक ज्ञान के दिव्य रस से सराबोर होने का अवसर मिलेगा।उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत महापुराण को “पंचम वेद” कहा जाता है क्योंकि इसमें चारों वेदों का सार और आध्यात्मिक निष्कर्ष समाहित है। संतों और भक्तों के लिए यह केवल ग्रंथ नहीं, बल्कि साक्षात श्रीकृष्ण का वाङ्मय स्वरूप माना जाता है।प्रवचन श्रृंखला में केवल कथा प्रसंगों का वर्णन नहीं होगा, बल्कि श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं के माध्यम से जीवन, आत्मा, भक्ति और शाश्वत आनंद से जुड़े गूढ़ आध्यात्मिक सिद्धांतों को सरल रूप में समझाया जाएगा।श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर बैठने की समुचित व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए निःशुल्क पार्किंग तथा स्वयंसेवकों द्वारा सहयोग और मार्गदर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रॉकवुड्स हाई स्कूल कि लावण्या जोहार 99.2% (ह्यूमैनिटीज) के साथ बनीं उदयपुर सिटी टॉपर विनय क्रिकेट क्लब फाइनल में, अरावली क्लब को 5 विकेट से हराया, मीनाफ शेख का शतक भी नहीं बचा सका टीम को हार से