24 News Update चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में कई दिनों से चल रहा सस्पेंस शनिवार को लगभग खत्म हो गया, जब टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय ने 121 विधायकों के समर्थन के साथ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। लगातार चार दिनों में यह विजय और राज्यपाल की चौथी मुलाकात रही।
234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी, जबकि टीवीके अब इस आंकड़े से तीन सीटें आगे पहुंच चुकी है। कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई(एम), वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन ने विजय की सत्ता की राह आसान कर दी है।
4 मई को आए चुनाव परिणामों में विजय की पार्टी टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। डीएमके को 59 और एआईएडीएमके को 47 सीटें मिली थीं। हालांकि बहुमत से दूर रहने के कारण विजय को सहयोगी दलों की तलाश करनी पड़ी।
5 मई को कांग्रेस ने डीएमके से दूरी बनाते हुए टीवीके को समर्थन दिया और विधायकों का आंकड़ा 113 तक पहुंच गया। इसके बाद 7 मई को वाम दल सीपीआई और सीपीआई(एम) के समर्थन से संख्या 117 हो गई, लेकिन बहुमत का जादुई आंकड़ा अब भी अधूरा था।
इस बीच विजय ने कई दौर की राजनीतिक बातचीत की। वीसीके और आईयूएमएल शुरू में समर्थन को लेकर असमंजस में रहे, जिससे दो बार शपथ ग्रहण टल गया और चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम पहुंचे हजारों समर्थकों को निराश लौटना पड़ा।
शनिवार को दोनों दलों के समर्थन पत्र मिलने के बाद विजय ने एक बार फिर राजभवन पहुंचकर सरकार गठन का दावा पेश किया। अब तमिलनाडु में नई सरकार के गठन का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading