24 News update कोलकाता, 9 मई। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को ऐतिहासिक बदलाव दर्ज हुआ, जब सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल आर.एन. रवि ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुवेंदु ने बांग्ला भाषा में ईश्वर के नाम की शपथ ली।शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित एनडीए और भाजपा शासित राज्यों के लगभग 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहे। समारोह में भाजपा समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे मैदान में “जय श्रीराम” के नारे गूंजते रहे।सुवेंदु अधिकारी के साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टुडू और निषिथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली। मोदी ने टैगोर को नमन, बुजुर्ग कार्यकर्ता के छुए पैरसमारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। बंगाली कैलेंडर के अनुसार “पोचिशे बोइशाख” के दिन गुरुदेव की 165वीं जयंती मनाई गई।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने भाजपा के 98 वर्षीय वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल सरकार को मंच पर सम्मानित किया। मोदी ने उन्हें शॉल ओढ़ाया और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। माखनलाल सरकार 1952 के कश्मीर आंदोलन में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ तिरंगा फहराने गए थे और तब गिरफ्तार हुए थे। जनता को घुटनों पर बैठकर किया प्रणामसमारोह के आखिर में एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री मोदी मंच पर घुटनों के बल बैठ गए और परेड ग्राउंड में मौजूद लोगों को प्रणाम किया। भाजपा नेताओं ने इसे “जनता के प्रति सम्मान और आभार” का प्रतीक बताया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सुवेंदु अधिकारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के साथ मंच तक रोड शो भी किया। शेख हसीना ने दी बधाईइधर, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग प्रमुख शेख हसीना ने भी सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। बताया गया कि उन्होंने भाजपा की जीत को “जनादेश का सम्मान” बताते हुए पश्चिम बंगाल के विकास की उम्मीद जताई। शेख हसीना फिलहाल भारत में रह रही हैं। ठाकुरबाड़ी पहुंचे सुवेंदु, कहा- विकास सरकार की प्राथमिकताशपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी जोरासांको ठाकुरबाड़ी पहुंचे और गुरुदेव टैगोर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बंगाल में कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, शिक्षा और औद्योगिक निवेश पर विशेष ध्यान देगी। उधर, सुवेंदु अधिकारी के पिता शिशिर कुमार अधिकारी ने कहा कि यह “सिर्फ एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि आम जनता की जीत” है। उन्होंने नंदीग्राम आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता ने बदलाव के पक्ष में मतदान किया है। भाजपा का लंबा इंतजार खत्मपश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए यह जीत ऐतिहासिक मानी जा रही है। 1982 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाली पार्टी ने 2016 में पहली बार तीन सीटें जीती थीं। 2021 में भाजपा 77 सीटों तक पहुंची और अब 2026 में 207 सीटें जीतकर पहली बार सत्ता में आई है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह परिणाम बंगाल की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विदेशी पर्यटक कोटे में ‘देसी खेल’ का खुलासा: ट्रेन में विदेशी बनकर सफर कर रहे थे भारतीय यात्री, 121 पकड़े, 3.56 लाख जुर्माना तमिलनाडु में विजय की सत्ता एंट्री तय, 121 विधायकों के समर्थन के साथ सरकार बनाने का दावा